सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड कप की पहली एनिवर्सरी पर फैंस के साथ प्लेयर्स ने भी अपने-अपने रिएक्शन दिए

 नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीते आज पूरा एक साल हो गया है। ऐसे में पहली एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। फैंस खिलाड़ियों से जुड़े स्पेशल मूमेंट शेयर कर रहे हैं। इस बीच प्लेयर्स ने भी सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड कप की पहली एनिवर्सरी पर अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा गाढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बीच-बीच में उनके कुछ बयान है जो फैंस की पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं।

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को फ्रंट से लीड किया था। वह भारत के लिए सर्वाधिक 257 रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके अलावा हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर (92) सबसे अधिक स्ट्राइक रेट (156.70) से रन बनाए और सबसे ज्यादा अर्धशतक (3), सबसे ज्यादा चौके (24) और सबसे ज्यादा छक्के (15) भी जड़े थे।

रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव का भी रिएक्शन सामने आया है। सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर टी20 वर्ल्ड कप की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें डेविड मिलर के आइकॉनिक कैच की भी तस्वीर है। इसको पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “29 जून, 2024 की यादें…जिस टीम ने अच्छा खेला और आप जैसे अरबों लोग हमारे पीछे मजबूती से खड़े हैं, यह आप सभी के लिए था।”

बता दें, हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ा था। उस कैच से टीम इंडिया की जीत तय होग गई थी। उस कैच के वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

हार्दिक पांड्या ने भी इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। एक ऐसा दिन जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। हम सभी के लिए, भारत”

इस बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस भी पीछे नहीं रही। एमआई ने ऋषभ पंत की टाइम प्लीज वाली तस्वीर पोस्ट की है। दरअसल, जब साउथ अफ्रीका को 176 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आखिरी 24 गेंदों पर 26 रनों की दरकार थी तो उनकी लय तोड़ने के लिए पंत ने चोट का बहाना किया और फील्ड पर टाइम वेस्ट किया। उस समय भारत के जीतने के चांसेस 10 प्रतिशत ही थे। जैसे ही मैच फिर से शुरू हुआ तो हार्दिक पांड्या ने खतरनाक दिख रहे हेनरिक क्लासेन को 17वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। यह चाल भारत के काम आई और टीम इंडिया चैंपियन बनी।

  • admin

    Related Posts

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

     कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी