वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रोस्टन चेज ने अंपायरों के लिए जुर्माना लगाने की मांग की, खराब अंपायरिंग पर भड़के

नई दिल्ली 
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान खराब अंपायरिंग से नाखुश हैं। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रोस्टन चेज ने अंपायरों के लिए जुर्माना लगाने की मांग की। बारबाडोस में हुए मुकाबले के दौरान कई विवादास्पद फैसले उनके खिलाफ गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन 159 रनों से हराया था।
 
पहला मैच गंवाने के बाद रोस्टन चेज ने विवादास्पद निर्णयों की आलोचना की। वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा कि अंपायरों को उनके गलत निर्णयों के लिए सजा का सामना करना चाहिए। क्योंकि एक फैसला किसी खिलाड़ी का करियर बना या खराब कर सकता है। उन्होंने बताया कि जब खिलाड़ी आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो उन्हें कड़ी सजा मिलती है और उन्होंने अंपायरों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करने की मांग की।

रोस्टन चेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''लेकिन अंपायरों के साथ कुछ नहीं होता। वे खराब निर्णय लेते हैं या विवादित फैसला देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। आप खिलाड़ियों के करियर की बात कर रहे हैं। एक खराब फैसला उनके करियर को बना या खराब कर सकता है। मुझे लगता है कि यह एक समान खेल का मैदान होना चाहिए, जहां जब खिलाड़ी लाइन से बाहर कदम रखें तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मेरा मानना है कि जब कोई निर्णय आपके खिलाफ जाता है तो जुर्माना अवश्य लगाया जाना चाहिए।''

पहले टेस्ट मैच के दौरान पहले दिन तीन निर्णय विवादों में रहे हैं। टीवी अंपायर होल्डस्टॉक ने ट्रेविस हेड को इसलिए नॉट आउट दे दिया, क्योंकि स्टंप के पीछे शाई होप द्वारा लिए कैच क्लीयर नहीं था और उनके पास कैच को अच्छे तरीके से लेने का कोई सबूत नहीं था। दूसरे दिन पैट कमिंस की गेंद पर रोस्टन चेज को एलबीडब्ल्यू दिया गया। जबकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव