शेफाली वर्मा ने कहा- कमबैक में सचिन तेंदुलकर का रहा अहम रोल

नॉटिंघम 
भारतीय टीम में वापसी कर रही शेफाली वर्मा ने कहा कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे जिससे हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया। खराब फॉर्म के कारण पिछले साल शेफाली को टीम से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पूर्व बीसीसीआई वीडियो से शेफाली ने कहा, ‘‘पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के बारे में सोचती थी लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि अच्छी गेंद का सम्मान करना जरूरी है। मैने सचिन सर की टेस्ट पारियां देखी और उससे काफी प्रेरणा मिली।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुझे बचपन के दिन याद आ गए जब मैं उनका एक भी मैच नहीं छोड़ती थी। मैने हर मैच फिर से देखा। उसे देखकर मैने सीखा के अच्छी गेंद को सम्मान देकर ही अच्छी पारियां खेली जा सकती है।’’

घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करके 21 वर्ष की शेफाली ने टीम में वापसी की। उन्होंने कहा कि वापसी करना आसान नहीं होता और पिछले साल टीम चयन से दस दिन पहले उनके पिता को दिल का दौरा पड़ने से यह और कठिन हो गया। शेफाली को पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आप वापसी करते हैं तो हालात कठिन होते ही हैं लेकिन टीम माहौल में लौटकर अच्छा लगता है। मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चयन से दस दिन पहले मेरे पापा को दिल का दौरा पड़ा था। मेरे लिए वह कठिन समय था और मैं टीम में भी नहीं चुनी गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है।’’

शेफाली ने कहा, ‘‘मैने फिटनेस पर काफी मेहनत की। 20-25 दिन बाद बल्ला उठाया तो बहुत अच्छा लगा। इससे अलग तरह की ऊर्जा मिली। समय बहुत कुछ सिखाता है। मैं अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके बाकी भाग्य पर छोड़ दूंगी।’’

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव