हर हाल में 31 जुलाई तक पदोन्नति दें, 9 साल से अटकी पदोन्नति के लिए और इंतजार न करना पड़े:सीएस

भोपाल 

राज्य के जिन शासकीय सेवकों का 9 साल (अप्रेल 2016) से ओहदा नहीं बढ़ा, अब उन्हें 35 दिन में पदोन्नति मिलेगी। मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन ने  उच्चस्तरीय बैठक में यह डेडलाइन तय(Promotion Order) की। सीएस ने कहा, अफसर-कर्मियों की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) अधिकतम 1 सप्ताह में लिखें। विभागीय पदोन्नत समिति (डीपीसी) की बैठक कर हर हाल में 31 जुलाई तक पदोन्नति दें। कोई अचड़न हो तो अभी कहें। बोले- 9 साल से अटकी पदोन्नति के लिए और इंतजार न करना पड़े। नए नियम के बाद पहली बार सीएस मंत्रालय में बैठक की।

जुलाई के अंत तक 50 हजार सेवकों को मिलेगी पदोन्नति
जुलाई के अंत तक 50 हजार से अधिक शासकीय सेवकों को पदोन्नति मिलेगी। इनमें मंत्रालय स्तर से लेकर जिलों में काम करने वाले शासकीय सेवक शामिल होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में होने वाली डीपीसी के बाद 50 हजार और अधिकारी, कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस तरह चार साल में करीब 4.50 लाख का ओहदा बढ़ जाएगा।

‘मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के हों 4 पद’

बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) और अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष जेएन कंसोटिया ने सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पूछा-पदोन्नति में एससी-एसटी वर्ग के अफसर-कर्मियों को 16 व 20 फीसद से अधिक आरक्षण क्यों नहीं दिया जा सकता? मंत्रालय सेवा में अतिरिक्त सचिव के तीन पद ही हैं। ऐसे में एससी वर्ग से कोई उप सचिव नहीं बन सकेंगे। चौथा पद होना चाहिए, क्योंकि 2 अनारक्षित और १ एसटी से भर जाएंगे। सीएस ने कहा, जो कुछ हुआ, वह नियमानुसार निर्णयों के अधीन है।

समाधान-सुझाव भी
● सामान्य प्रशासन के एसीएस संजय दुबे व उप सचिव अजय कटेसरिया ने नियमों का प्रजेंटेशन दिया।

● डीजीपी कैलाश मकवाना ने पूछा- पुलिस में एक वेतनवृद्धि रोकने के बाद 5 साल तक पदोन्नति से वंचित होते हैं। सीएस अलग से रास्ता निकालने की बात कही।
● वाणिज्यकर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर ने दिया- एक साथ पदोन्नति न दें। अलग-अलग हिस्सों में लाभ मिले। सीएस ने कहा, पहले ही 9 साल का इंतजार है। और नहीं करा सकते।

● बची पदोन्नति सितंबर-अक्टूबर में डीपीसी के बाद।

  • admin

    Related Posts

    बेमौसम गर्मी से गेहूं फसल प्रभावित होने की आशंका, किसान परेशान

     ग्वालियर  ग्वालियर-चंबल अंचल में इस बार मौसम के मिजाज ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फरवरी के मध्य में ही जिस तरह से पारा चढ़ना शुरू…

    जनगणना 2026: अप्रैल से हर घर दस्तक, कर्मचारियों से किसी को भी यह 1 सवाल नहीं करना

    भोपाल  एमपी के भोपाल जिले में अब जनगणना 2027 की हलचल तेज हो गई है। जिले में लोग मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम बनाए रखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा