उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से रक्तदान करने का किया आहवान

ब्लड सेपरेशन यूनिट रीवा में स्वास्थ्य सेवाओं को करेगी सुदृढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ब्लड बैंक एवं ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से रक्तदान करने का किया आहवान

रीवा

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा मेडिकल हब बन रहा है और ऐसे समय में ब्लड सेपरेशन यूनिट रीवा के लिये बड़ी सौगात है। यह सेवा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी। ब्लड सेपरेशन यूनिट में एक व्यक्ति द्वारा दिये गये रक्तदान से चार व्यक्तियों की रक्त की आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रेडक्रॉस भवन रीवा में भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित किये जाने वाले ब्लड बैंक एवं ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संजय गांधी अस्पताल के अतिरिक्त रेडक्रास सोसायटी का ब्लड बैंक व ब्लड सेपरेशन यूनिट मरीजों को रक्त उपलब्धता में सहायक होगा। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़ कर रक्तदान करने की अपील की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मैंने भी लगभग 30 बार रक्तदान किया है। रक्तदान से किसी जरूरत मंद की मदद होती है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़कर रक्तदान करें जिससे ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता रहे व जरूरतमंद को सुविधा से ब्लड मिल सके। उन्होंने कहा कि रीवा में संजय गांधी अस्पताल के पुर्नरूद्वार एवं नवीनीकरण के लिये 325 करोड़ रूपये तथा नवीन मशीनों की स्थापना के लिये 100 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। रीवा में 200 विस्तर का कैंसर अस्पताल निर्माणाधीन है। इन सब उपलब्धियों के साथ ब्लड सेपरेशन यूनिट का अपना विशेष महत्व रहेगा। उन्होंने यूनिट की स्थापना के लिये रेडक्रास के चेयरमैन व पदाधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों के लिये साधुवाद दिया तथा इसके व्यवस्थित संचालन की अपेक्षा की।

यह ब्लड सेपरेशन यूनिट 24 घंटे कार्य करेगी। यहां रक्त को चार भागों में विभक्तीकरण कर मरीजों को उपलब्धता सुनिश्चित कराई जायेगी। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, भारतीय रेडक्रास सोसायटी रीवा के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी सहित रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि व गणमान्यजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    महिला-बाल विकास में नए प्रयोगों की तारीफ, नवाचारों को मिला सम्मान

    भोपाल  केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास की अतिरिक्त सचिव कैरोलिन खोंगवार देशमुख ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ लाभार्थियों तक सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना प्रशासनिक…

    महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार

    भोपाल  मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ (सह.) मर्यादित की 114वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को मछुआ एवं मत्स्य कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार की अध्यक्षता में बैठक हुई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 2 views
    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर