ऑटों में 5 से अधिक बच्चे पाए जाने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

शिवपुरी
जिला प्रशासन विद्यालय का नया सत्र शुरू होने से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग और सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस स्कूली छात्राें काे लेकर काेई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। यातायात थाने में मंगलवार काे शहर के सभी ऑटाे चालकाें की बैठक बुलाई गई थी।

यातायात निरीक्षक ने ऑटाे चालकाें काे दाे टूक चेतावनी दी है कि ऑटाे में बाेरियाें की तरह स्कूली बच्चाें काे ठूंस-ठूंस कर भरा ताे खैर नहीं, गाड़ी जब्त हाेगी, फिर न्यायालय से ही छूटेगी। ऑटाे में 5 से अधिक स्कूली छात्र नहीं बैठाए जा सकते हैं। हम 1 जुलाई से चैकिंग शुरू करेंगे, इसलिए नियमाें का पालन करें ताे किसी काे दिक्कत नहीं हाेगी।

बैठक में यातायात निरीक्षक रणवीर सिंह यादव ने कहा कि सभी ऑटाे चालक गाड़ी से संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ रखें। जिससे मांगने पर तुरंत दिखाए जा सकें। इस पर ऑटाे चालकाें का कहना था कि इस बारे में आरटीओ से बात की जाए, जिससे हमारे कागज जल्दी बन जाए। वहां पर हमें काफी समय लग जाता है, कागज तैयार हाेने में काफी देरी हाेती है।

इस पर यातायात निरीक्षक ने कहा कि आरटीओ से बात करेंगे। जिससे आपके कागज जल्दी तैयार हाे जाएं। उन्हाेंने कहा कि आरटीओ से इस संबंध में बात हुई है और वह इसके लिए दाे दिन का विशेष शिविर लगवाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में कागज बनने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

ऑटाे स्टैंड बनाने की मांग

ऑटाे चालकाें ने बैठक में शहर में ऑटाे स्टैंड बनाने जाने की मांग की है। इस पर यातायात निरीक्षक ने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका से बात की जाएगी। जिससे जल्द से जल्द ऑटाे स्टैंड बनाए जा सकें। हालांकि ऑटाे स्टैंड बनने के बाद आपकाे निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करने हाेंगे।

    ऑटाे चालक क्षमता से अधिक(अधिकतम 5) बच्चे ऑटाे में नहीं बैठा सकेंगे।

ऑटाे चालक रांग साइड वाहन नहीं चलाएंगे।
कोई भी ऑटाे चालक शराब के नशे में वाहन नहीं चलाएगा।
सभी ऑटाे चालक बच्चों की सुरक्षा के लिए ऑटाे में दोनों गेटों पर जाली लगाएंगे।
सभी ऑटाे चालकों के पास वाहन का बीमा एवं फिटनेस अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
सभी ऑटाे चालक वर्दी एवं नेम प्लेट आवश्यक रूप से लगाएंगे।
कोई भी ऑटाे चालक ओवर स्पीड आटाे नहीं चलाएंगे।
सभी ऑटाे चालक बच्चों को रोड क्रास खुद कराएंगे।

अभिभावकाें काे समझाईश-आटाे चालक के बारे में करें पड़ताल

यातायात निरीक्षक ने ऑटो चालकों के साथ-साथ अभिभावकाें काे भी समझाईश दी है कि वह बच्चे के लिए स्कूली ऑटाे लगाए ताे पहले जांच जरुर कर लें। ऑटाे चालक बच्चे काे किस तरीके से ले जा रहा है। साथ ही यदि वह नियमाें का पालन नहीं कर रहा है ताे आप यातायात पुलिस काे लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

 

admin

Related Posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धूलकोट अब बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्ती नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नेपानगर अद्भुत नगरी है। यह कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है। बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उदाहरण…

100 निकायों में भूमि उपलब्ध, 4 शहरों में ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाएँ जा रहे हैं। गीता भवन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय