राजधानी भोपाल के आर्मी फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, जवान के ऊपर गिरा डमी बम; जवान की मौत

भोपाल
 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आर्मी फायरिंग रेंज में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ड्रोन से ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम एक जवान के सिर पर गिर गया। इस हादसे में जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान हवलदार विजय सिंह के रूप में हुई थी। हादसे के समय ड्रोन से बम गिराने से ट्रेनिंग दी जा रही थी।

दरअसल, यह घटना सूखी सेवनिया क्षेत्र के आर्मी फायरिंग रेंज में सोमवार शाम घटी। इसके बाद जवान को गंभीर हालत में सेना के अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के रहने वाले 37 वर्षीय विजय सिंह भोपाल के बैरागढ़ में सेना कार्यालय में हवलदार के पद पर तैनात थे।
ट्रेनिंग के दौरान सिर पर गिरा बम

एक नियमित ट्रेनिंग के लिए हवलदार विजय सिंह सोमवार को फायरिंग रेंज पहुंचे थे। यहां पर सेना के जवानों को ड्रोन से बम गिराने और उससे बचाव की तकनीक सिखाई जा रही थी। इसी के चलते फायरिंग रेंज में उड़ान भर रहे एक ड्रोन में लोहे का डमी बम रखा गया। इसे एक निर्धारित स्थान पर गिराया जाना था। लेकिन गलती से यह बम जवान विजय सिंह के ऊपर गिर गया।
400 फीट से गिरा 4 किलो वजनी बम

जिस समय 4 किलो वजनी बम गिरा तब ड्रोन करीब 400 फीट उचाई पर उड़ान भर रहा था। वहीं, से बम जवान के सिर पर आग गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद सूखी सेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करके मर्ग कायम कर लिया गया और मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम सेना अस्पताल में कराया गया।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी चूक के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से। वहीं, इस हादसे ने जवानों को दी जाने वाली ट्रेनिंग की लापरवाही की कलई खोल दी है।

admin

Related Posts

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई सरचार्ज नीति, जानें एक माह तक कितना होगा अतिरिक्त बोझ

भोपाल  प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर अप्रैल माह के बिल में अतिरिक्त शुल्क लागू किया गया है। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) ने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट…

मझगांय और रुंज सिंचाई परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान, ग्रामीणों के हित प्राथमिकता पर

मझगांय एवं रुंज मध्यम सिंचाई परियोजनाएं प्रभावित ग्रामीणों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 86 गांवों की 27510 हैक्टेयर भूमि में होगी सिंचाई 45 हजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य