मुझे लगता है कि हमारे लिए बुमराह के कार्यभार का प्रबंधन करना अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभी काफी क्रिकेट बाकी है: गौतम गंभीर

नई दिल्ली
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट कर दिया है कि जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने वाले प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा। भले ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हार 5 विकेट के अंतर से हार गई है। लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट निकाले थे और कुल करीब 25 ओवर गेंदबाजी की थी। दूसरी पारी में उनको विकेट नहीं मिला था, लेकिन 19 ओवर उन्होंने फेंके थे।

शुरुआत से ही हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने स्पष्ट कर दिया था कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह पांच में से तीन टेस्ट खेलेंगे। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत के पांचों मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह इसलिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वे जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कमर की चोट से गुजरे थे। उनको वापसी करने में काफी समय लगा। वे आईपीएल 2025 में भी खेले और अब टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए बुमराह के कार्यभार का प्रबंधन करना अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभी काफी क्रिकेट बाकी है और हम जानते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकते हैं। इसलिए इस दौरे पर आने से पहले ही यह तय हो गया था कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे, लेकिन देखते हैं कि उनका शरीर कैसा रहता है, लेकिन हमने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह कौन से दो अन्य टेस्ट मैच खेलेंगे।" संभावना है कि जसप्रीत बुमराह कम से कम दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे और लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

टीम के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर गंभीर ने कहा, "इस गेंदबाजी आक्रमण में से एक गेंदबाज ने पांच टेस्ट मैच खेले हैं, एक ने चार, एक ने दो मैच खेले हैं और एक ने अभी तक डेब्यू नहीं किया है। हमें उन्हें समय देना होगा। पहले, हमारे पास 40 से ज्यादा टेस्ट मैचों के अनुभव वाले चार तेज गेंदबाज़ होते थे। वन-डे या टी-20 मैचों में इसका इतना बड़ा असर नहीं होता, लेकिन जब आप टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका जाते हैं, तो अनुभव मायने रखता है। अभी इस सीरीज के शुरुआती दिन हैं।"

admin

Related Posts

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

 नई दिल्ली 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है. सीजन का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के…

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी20 में 9…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?