फ्रांसीसी महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में हुआ रेप, आरोपी फरार, पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज

राजस्थान
राजस्थान के उदयपुर में एक फ्रांसीसी महिला पर्यटक के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात का आरोप एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी पर लगा है, जिसकी पहचान सिद्धार्थ के रूप में हुई है। वह पार्टी में आई पीड़िता को शहर घुमाने का लालच देकर अपने साथ अपने अपार्टमेंट में ले गया और उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित फ्रांसीसी महिला 22 जून को दिल्ली से उदयपुर पहुंची थी और अंबामाता क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरी थी।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र में हुई, और आरोपी फिलहाल फरार है। मामले की जानकारी देते हुए उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के संपर्क में कैसे आई, इस बात का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) पूर्ण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महिला अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फार्म कैफे एंड रेस्ट्रो में एक पार्टी में गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी सिद्धार्थ से हुई। राजपुरोहित ने बताया कि 'आरोपी ने महिला को आसपास की जगहें दिखाने के बहाने बाहर बुलाया और बाद में उसे सुखेर में अपने किराए के अपार्टमेंट में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला एड शूट के सिलसिले में उदयपुर आई है।

अधिकारी ने आगे बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। FIR के अनुसार, ‘महिला ने आरोपी से बार-बार उसे वापस होटल छोड़ने के लिए कहा, लेकिन आरोपी सिद्धार्थ ने मना कर दिया। उस समय उसका मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज था, जिसके चलते वह अपने किसी परिचित को फोन नहीं कर सकी। उसने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद व्यक्ति ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।’ घटना के बाद, महिला ने खुद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

 

admin

Related Posts

राजस्थान में वित्तीय अनुशासन पर जोर, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और खर्चों में कटौती को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को इस संबंध में वित्त विभाग ने एक…

रेगिस्तान में जल क्रांति, 141 करोड़ लीटर क्षमता वाली कृत्रिम झील से नहरबंदी में राहत मिलेगी

जयपुर  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान केरेगिस्तानी जिले जैसलमेर में कृत्रिम झील (आर्टिफिशियलझील) बनकर तैयार हुई है। इस झील को गड़ीसर झील भी कहा जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा