22 जून 2025 रविवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज आपके माता-पिता का सहयोग मिलने से आर्थिक परेशानियां खत्म होती नजर आ रही हैं। किसी खास व्यक्ति या रिश्तेदार से सरप्राइज मिल सकता है। व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। यात्रा के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

वृषभ: आज का दिन आपके वित्त में बढ़ोतरी करने वाला सिद्ध होगा। अपनों का साथ मिलने से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज ऑफिस में किसी सीनियर का सहयोग आपको महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दिला सकता है। मन में शांति का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव ला सकता है।

मिथुन: आज आपको अपनी करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए। व्यापार करने वालों को विदेश से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। आपके जीवनसाथी को कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। आपको महसूस हो सकता है कि जरूरत के समय आपके दोस्त आपकी मदद नहीं करते। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

कर्क: आज आपको मानसिक तनाव को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। आज अपने किसी भी राज को शेयर करने से बचें। यह एक और हाई एनर्जी वाला दिन है और अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। लवर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे।

सिंह: आज आपका व्यक्तित्व चमकेगा। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आप पर्सनल स्पेस के महत्व को जानते हैं और आज आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस कराने की कोशिश करेगा।

कन्या: आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना चाहिए। किसी भी तरह के नेगेटिव विचारों से बचें। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। किसी भी दीर्घकालिक निवेश से बचें और बाहर जाकर अपने अच्छे दोस्त के साथ कुछ सुखद पल बिताने की कोशिश करें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: आज आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आपकी मुलाकात उस इंसान से होगी जो आपको अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं। आज अपने वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिन का अनुभव करेंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं।

वृश्चिक: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर आप जल्दबाजी में फैसला पर पहुंचते हैं और बेकार के कदम उठाते हैं तो यह एक परेशान करने वाला दिन होगा। आज आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, जिससे आपको जीवन में अच्छे दोस्तों के महत्व का पता चलेगा।

धनु: आज आप तनाव मुक्त रहने वाले हैं। पैसों के निवेश और बचत को लेकर आज आपको अपने परिवार वालों से बात करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा लंबे समय तक फायदेमंद साबित होगी। आज जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

मकर: आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। दिन की शुरुआत में धन की स्थिति में सुधार होगा। आज आपको किसी फंक्शन या पार्टी में कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। व्यापारियों को लेनदेन में सतर्कता बरतनी चाहिए।

कुंभ: आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन दिन ढलने के साथ ही स्थिति में सुधार होगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन आपके साथी के रोमांटिक पक्ष की चरम सीमा को दिखाएगा। व्यापारी वर्ग को सितारों का साथ मिलने से मुनाफा होगा।

मीन: आज आपको यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण विकास होगा। आपका जीवनसाथी आज आपको किसी खूबसूरत चीज से सरप्राइज कर सकता है। करियर में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आय में वृद्धि मिल सकती है।

admin

Related Posts

20 अप्रैल राशिफल: शुभ दिन रहेगा कुछ राशियों का, वहीं कुछ को झेलनी पड़ सकती हैं कठिनाइयाँ

मेष राशि- 20 अप्रैल के दिन वित्तीय समृद्धि रहेगी। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, जो अच्छे या बुरे हो सकते हैं। ऑफिस में आप नए-नए विचार भी लाएंगे, जो…

अक्षय तृतीया पर सोने खरीदने का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, जानिए सटीक टाइमिंग

इंदौर  आज अक्षय तृतीया का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग में इसे अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना गया है, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 3 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 3 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा