जिनमें दिखें ये आदतें उन जलनखोर लोगों से हो जाएं दूर

ऐसे लोगों से कभी ना कभी आपका पाला जरूर पड़ा होगा, जिनकी फितरत ही लोगों से जलने वाली होती है। किसी की खुशी को देखकर अंदर ही अंदर कुढ़ना, लोगों को नीचा दिखाना; ये इनकी कुछ खूबियां होती हैं। दिक्कत वाली बात ये है कि ऐसे लोगों को पहचानना अक्सर बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि ये मुंह पर तो इतने मीठे बनते हैं कि इन्हें देखकर लगता है कि आपके सबसे बड़े चाहने वाले यही हैं। लेकिन भीतर से ये इतने टॉक्सिक होते हैं और आपके आसपास नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग अपने फायदे के किसी भी हद तक जा सकते हैं और आपकी मेंटल पीस को भी इफेक्ट कर सकते हैं। तो चलिए आज ऐसे ही लोगों की कुछ आदतों के बारे में जानते हैं, ताकि आप इन्हें पहचान सकें और समय रहते ही इनसे दूर हो जाएं।

झूठी तारीफ के पीछे मारते हैं ताना
जलनखोर लोगों की पहचान अक्सर आप उनकी बातों से कर सकते हैं। ये आपकी तारीफ भी करेंगे तो उसके पीछे एक छिपा हुआ ताना भी होगा। उदाहरण के लिए, 'तुम्हारी स्किन तो अच्छी है बस थोड़ी ग्लोइंग होती तो अच्छा होता।' इसके पीछे इनका मकसद आपके कॉन्फिडेंस को कम करना होता है। ये लोग आपकी सेल्फ एस्टीम पर वार करते हैं, ताकि आप अपने बारे में बुरा सोचने लगें और अपनी काबिलियत पर ही सवाल उठाने लगें।

खुद को ऊंचा उठाने के लिए आपको नीचा दिखाना
जलनखोर लोगों की एक सबसे टॉक्सिक आदत होती है कि ये खुद को ऊंचा दिखाने के लिए आपको नीचा दिखाने से भी नहीं चूकते। ऐसे लोग अक्सर सबके सामने आपके आइडियाज का मजाक उड़ाते हुए मिलेंगे। 'अरे तुमने कौन सी नई बात बता दी?', 'तुम रहने दो तुमसे हो नहीं पाएगा'; ऐसी ही कुछ बातें कह कर वो आपको कहीं ना कहीं नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसा कर के वो खुद को ऊपर उठाने और आपसे बेहतर दिखाने की कोशिश करते हैं।

नहीं सहन कर पाते किसी की तारीफ
अगर आपके इर्द-गिर्द कोई ऐसा इंसान मौजूद है, जिससे किसी की भी तारीफ बर्दाश्त नहीं होती है; तो समझ लें ये भी जलनखोर लोगों में से ही एक हैं। ऐसे लोगों के सामने अगर किसी की जरा तारीफ हो जाए, खासतौर से किसी के सक्सेस को ले कर कोई गुड न्यूज हो; तो उसे सुनते ही इनके चेहरे का रंग उड़ जाता है। इसके बाद ये उसकी बुराई करना या उसकी तरक्की में कमियां निकालना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोग अगर आपके आसपास हैं, तो इनसे दूरी बनाने में ही भलाई है।

हर बात में आपकी होड़ करना
जलनखोर लोगों की एक पहचान ये भी है कि ये हर बात में आपकी होड़ करना चाहते हैं। जैसे अगर आपने नया फोन लिया या कोई महंगी शर्ट, तो ये झट कह देंगे कि ये तो मेरे पास भी है। आपकी कहीं नई जॉब लगी तो कहेंगे कि ये तो कुछ नहीं है मेरे भाई का इससे अच्छा लगा है। यानी कुल मिलाकर ये हर चीज में आपको टक्कर देने की कोशिश करेंगे। इनका मकसद आपकी खुशी और एक्साइटमेंट को कम करना और आपको नीचा दिखाना होता है।

आपकी पीठ पीछे बुराई करना
ऐसे लोग अक्सर आपके मुंह पर तो बड़े मीठे बनते हैं लेकिन पीठ पीछे आपके बारे में बुरा-भला कहने से नहीं चूकते। इनकी पूरी कोशिश रहती है दूसरों के आगे आपकी इमेज खराब करने की। बात तब और ज्यादा बिगड़ जाती है, जब आप इन्हें अपना करीबी समझकर अपनी बातें शेयर कर देते हैं। क्योंकि ये दगा देने में माहिर होते हैं और आपकी इन्हीं बातों को आपके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। समय पड़ने पर दूसरों के आगे ये आपके सारे राज खोलने से भी नहीं चूकते।

 

  • admin

    Related Posts

    ₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

    चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

    किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई