मौसम विभाग ने बताया- 19 से 22 जून के बीच 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड और ऑरेंज अलर्ट भी लागू

नई दिल्ली
देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिणी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी लागू किया गया है। यह मॉनसूनी बारिश कृषि के लिए राहत तो है, लेकिन जनजीवन पर असर डालने की भी आशंका जताई जा रही है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 जून के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, बिहार, ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों समेत 20 राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 19, 22 और 23 जून को भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से ओडिशा और झारखंड में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, यानी वहां के लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

दक्षिण भारत में झमाझम बारिश के आसार
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा और यनम में 19 जून को व्यापक स्तर पर बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्रों में 19 से 24 जून तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
 
उत्तर भारत भी भीगने को तैयार
उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जून के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के पहाड़ी इलाकों में 22 जून को बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20 से 23 जून के बीच भारी बारिश की आशंका है।

तापमान में गिरावट की संभावना
मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा।

यूपी में मानसून की दस्तक
उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मानसून 13 जून की सामान्य तिथि से पांच दिन की देरी से 18 जून को पहुंचा। अगले 2-3 दिनों में मानसून पूरे राज्य में फैलने के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।

हिमाचल में अलर्ट, शनिवार को हो सकती है भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश में भी मानसून अगले कुछ दिनों में दस्तक दे सकता है। शुक्रवार को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट और शनिवार व रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में भीगी शुरुआत संभव
दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है। मानसून इस बार राजधानी में तय समय से पहले दस्तक दे सकता है।

 

admin

Related Posts

SAIL की जमीन पर बना था TMC नेता का ऑफिस, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर अभियान

कोलकाता पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने के बाद राज्यभर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही…

ट्रंप का स्पेशल मैसेज लेकर PM मोदी से मिले मार्को रुबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई बातचीत

नई दिल्ली अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटें तक चर्चा चलती रही है. इस बैठक में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया