प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया, डाक्यूमेंट की जांच में पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने किया केस दर्ज

 इंदौर
 मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। मल्हारगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली थी। बुधवार को दस्तावेजों का परीक्षण करने के दौरान उसकी पोल खुल गई।

पूछताछ में पता चला परीक्षा तो साल्वर ने पास की थी। मामला 15वीं वाहिनी (महेश गार्ड लाइन) का है। निरीक्षक रोहित कास्डे द्वारा दुर्गेश राठौर और राघवेंद्र रावत के विरुद्ध केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार एमएस रोड द्वारकापुरी बस्ती जौरा (मुरैना) निवासी दुर्गेश ने आरक्षक (जेडी) एवं आरक्षक (रेडियो) चयन परीक्षा वर्ष-2023 में भाग लिया था।

दुर्गेश का केंद्र रतलाम (मारुति एकेडमी) आया था। उसके द्वारा शारीरिक एवं लिखित परीक्षा पास कर ली गई थी। चयनित अभ्यर्थियों को आधार इतिहास, दस्तावेज परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन के लिए कमेटी द्वारा बुलाया गया था।

पूछताछ में उसने बहाना बनाया

4 जून को दुर्गेश लिखित हस्तलिपि में संदिग्ध प्रतीत हुआ। पूछताछ में उसने बहाना बनाया और कहा कि चाकू से चोट लगने के कारण उस वक्त छोटे भाई ने लिखा था। परंतु हस्ताक्षर उसने ही किए हैं। शक होने पर अफसरों ने फोटो, बायोमेट्रिक आदि की जांच की गई।

सख्ती से पूछताछ भी की

दुर्गेश से सख्ती से पूछताछ भी की गई। उसने साल्वर राघवेंद्रसिंह रावत निवासी सबलगढ़ (मुरैना) का नाम स्वीकार कर लिया। बुधवार को उसके विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी गई। टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के मुताबिक दुर्गेश का परीक्षा केंद्र रतलाम का है। शून्य पर केस दर्ज कर डायरी रतलाम भेजी जा रही है।

admin

Related Posts

डिजिटल दौर में युवा मजबूत, सोशल मीडिया को बताया सबसे बड़ा हथियार—सीएम यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में शुक्रवार को सोशल मीडिया की मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय…

एमपी बोर्ड में बड़े बदलाव, फीस में भारी इजाफा और बेस्ट ऑफ फाइव नियम समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं से 12वीं तक की नई प्रवेश नीति जारी कर दी है। इसके तहत 10वीं और 12वीं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह