एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिंप, थाईलैण्ड -2025

एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिंप, थाईलैण्ड -2025

अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक
मंत्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को बधाई

भोपाल 

थाईलैण्ड के रेयॉन्ग (पट्टाया) में 12 से 15 जून तक आयोजित एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 3 स्वर्ण 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक अर्जित किये।

खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अर्जित करने वाली प्राची यादव की मंत्री सारंग ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए बधाई दी है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने पर सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

एशियन कैनो स्प्रींट स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी और सुधीर कुमार की जोड़ी ने सी2-1000 मीटर की जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित किया। बालिका वर्ग की सी2-500 मीटर स्पर्धा में अकादमी की खिलाड़ी दीपिका ढ़ीमर ने कांस्य पदक जीता।

एशियन पैरा कैनो चैम्पियनशिप में अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव ने महिला वर्ग की केएल2-200 मीटर में स्वर्ण पदक, व्हीएल 2-200 मीटर में स्वर्ण पदक, केएल2-500 मीटर में स्वर्ण पदक एवं व्हीएल2-500 मीटर में रजत पदक अर्जित किये।

पैरा कैनो पुरूष वर्ग में मनीष कौरव ने केएल3-200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक एवं केएल3-500 मीटर में कांस्य पदक अर्जित किया।

  • admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

     नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार