जीतने पर साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा कितना इनाम?, WTC 2025 फाइनल का आज फैसले का दिन

नई दिल्ली
WTC 2025 फाइनल का आज फैसले का दिन है। साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम चैंपियन बनेगी ये देखने वाली बात होगी। तीसरे दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका मैच में काफी आगे नजर आ रही है, मगर कई सालों से इस टीम के आगे चोकर्स का टैग लगा है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के फैंस तब तक राहत की सांस नहीं लेंगे जब तक उनकी टीम अधिकारिक रूप से नहीं जीत जाती। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए मात्र 69 रनों की दरकार है। क्रीज पर शतकवीर एडेन मार्करम के साथ कप्तान टेंबा बावुमा मौजूद हैं। वहीं गत चैंपियनस ऑस्ट्रेलिया को अगर अपने खिताब का बचाव करना है तो उन्हें जल्द से जल्द 8 विकेट निकालने होंगे। फैंस इसके अलावा यह जानना चाहते हैं कि WTC फाइनल जीतने वाली टीम को कितना इनाम मिलेगा? तो आइए जानते हैं-
 
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने पिछले महीने ही WTC 2025 फाइनल की प्राइज मनी का ऐलान किया था। पिछले दो संस्करणों के मुकाबले इस बार प्राइज मनी में दोगुना से भी अधिक का इजाफा किया गया है। 2021 में टेस्ट मेस जीतने वाली न्यूजीलैंड और 2023 का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13-13 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया था।

मगर इस बार के विजेता के लिए प्राइज मनी 3.6 मिलियन डॉलर रखी गई है, जो लगभग 31 करोड़ रुपए है। वहीं हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 18 करोड़ रुपए बैठते हैं। इसके अलावा फाइनल में ना पहुंचने वाली भारत-पाकिस्तान समेत अन्य 7 टीमों की भी छप्परफाड़ कमाई हुई है। तीसरे नंबर पर रही टीम इंडिया को 12.31 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया है।

admin

Related Posts

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व वर्ल्ड कप विजेता गौतम गंभीर ने अपनी पहचान के कथित दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है.…

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्याय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से