राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के शक में कपड़ा व्यापारी पर भोपाल NIA टीम ने की कार्रवाई

भोपाल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की भोपाल टीम ने राजस्थान के झालावाड़ में एक कपड़ा व्यापारी के मकान-दुकान पर शनिवार सुबह एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर की गई है। स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में टीम छापे की कार्रवाई कर रही है। संदिग्ध व्यापारी के घर से कुछ इलेक्ट्रिक उपकरण और अन्य सामान बरामद किया गया है। छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

एनआईए सूत्रों के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में काजी चौक जामा मस्जिद के पास स्थित एक प्रतिष्ठित व्यापारी के मकान और दुकान पर छापा मारा है। एनआईए के साथ सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को भी शामिल किया गया है। छापे की कार्रवाई पूरी होने में समय लगने की संभावना है।

छापे वाली में आना-जाना किया बंद
एनआईए झालावाड़ के जिस गली में छापेमारी कर रही है, उस गली को स्थानीय पुलिस ने दोनों तरफ से सामान्य आवाजाही के बंद कर दिया है। गली के दोनों छोर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिस व्यापारी के यहां छापेमारी चल रही है, वह सामाजिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहते थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। भोपाल और दिल्ली में पहले से जिन मामलों की जांच चल रही है, उसी में से किसी एक मामले में उक्त कपड़ा व्यापारी की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। हालांकि एनआईए सूत्रों ने सिर्फ छापेमारी की पुष्टि की है।

  • admin

    Related Posts

    रोजगार की ओर बड़ा कदम: सीखो-कमाओ योजना के तहत 979 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग

    भोपाल मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत पंजीयन कराकर मध्‍यप्रदेश के 979 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रैनिंग के माध्यम…

    जलवायु परिवर्तन से मुकाबले में मध्यप्रदेश की पहल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिनाईं उपलब्धियां

    क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. और इन्वेस्टर्स मिलकर देश को बढ़ाएंगे आगे 24 घंटे बिजली देने में मध्यप्रदेश सबसे आगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ