अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर PM मोदी का पोस्ट- ‘तबाही का मंजर दुखद, मौतों को शब्दों में बयां नहीं कर सकते’

अहमदाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद जाकर विमान हादसे वाली का जायजा लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मोदी अस्पताल के सी7 वार्ड में भी गए जहां 25 घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से भी बातचीत की। इस दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी समेत तमाम बड़े मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे वाली जगह और अस्पताल का दौरान करने के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है। पीएम ने लिखा, ‘’अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और हृदय विदारक तरीके से हुई मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, वह आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।''

पीएम मोदी ने दूसे पोस्ट में लिखा, ''आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।''

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें 230 यात्री एवं 12 चालक दल के सदस्य थे। इनमें से 241 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। इस भयानक हादसे में भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश ही एकमात्र जीवित बचे हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

admin

Related Posts

‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमले को रोका’, किसने खोला राज? पुतिन को दी ये समझाइश

नई दिल्ली पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय भूमिका की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी…

महिला की मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत, SC ने गर्भपात की मंजूरी दी

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में महिला के प्रजनन संबंधी अधिकारों और उसकी स्वायत्तता को सर्वोपरि माना है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार