बिहार, झारखंड, बंगाल में बारिश के साथ ओले-बिजली का अलर्ट, IMD ने दी बड़ी जानकारी, 17 जून से…

नई दिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी-तूफान, लू और गरम के साथ-साथ आर्द्र मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत से लेकर उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों तक मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। मध्य प्रदेश और ओडिशा में 13 से 18 जून तक भारी बारिश हो सकती है। गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 जून को भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी। खासकर 13 व 14 जून को पश्चिम राजस्थान में भीषण लू पड़ने की संभावना है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 14 और 15 जून को तमिलनाडु और केरल में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट है। साथ ही कई स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13 से 18 जून के बीच तेज बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी की आशंका है। मौसम विभाग ने 13 से 15 जून तक कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मराठवाड़ा और घाट क्षेत्रों में भी 13 व 14 जून को भारी बारिश का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। 16 से 18 जून के बीच असम, मेघालय और अन्य राज्यों में अति भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म रातों और गरम मौसम से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

admin

Related Posts

CCTV कैमरे पर सरकार का नया कदम, जासूसी के आरोप, डेटा पाकिस्तान तक पहुंच रहा था

नई दिल्ली भारत सरकार CCTV कैमरों को लेकर सख्त हो गई है.  देश में सीसीटीवी कैमरों को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है. अब यह सिर्फ निगरानी का मामला नहीं…

100 अश्लील वीडियो और 1500 करोड़ की संपत्ति, ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के मामले में बड़े खुलासे

 नासिक महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां गिरफ्तार स्वयंभू गॉडमैन अशोक खारत से जुड़े एक मंदिर को साल 2018 में राज्य सरकार से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया