टिकटॉक स्टार खाबी लेम को अमेरिका ने हिरासत में लिया, बेइज्जत करके देश से निकाला !

वाशिंगटन 
अमेरिका ने मशहूर ‘टिकटॉक' स्टार खाबी लेम को बेइज्जत करके देश से निकाल दिया। खाबी लेम को वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद अमेरिका में रहने के आरोप में आव्रजन अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अमेरिका छोड़ना पड़ा। सेनेगल मूल के इतालवी इन्फ्लुएंसर लेम का वास्तविक नाम सेरिंगे खबाने लेम है। उनके सोशल मीडिया पर लाखों ‘फॉलोअर' हैं। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने एक बयान में लेम के अमेरिका से जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि लेम को शुक्रवार को हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था लेकिन उन्हें निर्वासन आदेश के बिना देश छोड़ने की अनुमति दी गई। 

ICE प्रवक्ता ने कहा कि लेम 30 अप्रैल को अमेरिका पहुंचे और ‘‘अपने वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक रुके रहे।'' ‘एसोसिएटेड प्रेस' (एपी) ने मंगलवार को लेम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूचीबद्ध ईमेल पते पर टिप्पणी के लिए एक संदेश भेजा था। उन्होंने अपनी हिरासत पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। उनकी हिरासत और स्वेच्छा से अमेरिका छोड़कर जाना ऐसे समय में हुआ है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन पर कार्रवाई तेज कर दी है, जिसमें लॉस एंजिलिस में छापेमारी की कार्रवाई भी शामिल हैं। पिछले महीने लेम न्यूयॉर्क सिटी में ‘मेट गाला' में शामिल हुए थे।  

  • admin

    Related Posts

    टीवीके की संभावित जीत के बीच पीके का वीडियो चर्चा में, बिहार चुनाव हार भी फिर सुर्खियों में

    तमिलनाडु  तमिलनाडु में चुनावों का रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझान में एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों…

    कोलाथुर सीट पर CM स्टालिन को झटका, TVK ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन, केरल में कांग्रेस का दबदबा

    तिरुवनंतपुरम/चेन्नई/गुवाहाटी  विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के ताज़ा रुझानों ने देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों, तमिलनाडु और केरलम से चौंकाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य