सौरव गांगुली ने कहा- टीम इंडिया के मुख्य विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल करना चाहिए

नई दिल्ली
भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इस टूर पर टीम इंडिया मेजबानों के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद कई क्रिकेट दिग्गज पहले ही भारत की हार की भविष्यवाणी कर चुके हैं, वहीं कई एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इस टूर पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो इंग्लैंड दौरे पर भारत की जीत की कूंजी बन सकता है।

रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा कि शुभमन गिल को जसप्रीत बुमराह का समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें उन्हें दिन में सिर्फ 12 ओवर ही गेंदबाजी करने देना चाहिए और टीम इंडिया के मुख्य विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर उनका इस्तेमाल करना चाहिए।

सौरव गांगुली ने कहा,  बुमराह आपके लिए सबसे सही गेंदबाज हैं। आपको समझना होगा कि आप उनसे सिर्फ गेंदबाजी नहीं करवा सकते। शुभमन गिल को इस बात का ध्यान रखना होगा। उन्हें विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल करें। उन्हें दिन में 12 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी न करवाएं। दूसरे गेंदबाजों को आगे आने दें। अगर आप बुमराह को बचा सकते हैं और उन्हें विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, तो आपके पास निश्चित तौर पर मौका है।"

हालांकि गांगुली ने भी इंग्लैंड को सीरीज का फेवरेट बताया है। उन्होंने कहा, "मैं इंग्लैंड को पसंदीदा मानता हूं, लेकिन फिर मैं पसंदीदा में विश्वास नहीं करता। अगर भारत अच्छी बल्लेबाजी करता है, तो उनके पास मौका है। हाँ, जरूर। हमें बस दो चीजों की जरूरत है, अच्छी बल्लेबाजी और [जसप्रीत] बुमराह का फिट रहना।"

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल