क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई,

बनिजय एशिया द्वारा यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित और ऋषभ सेठ द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

जियोहॉटस्टार ने ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज़ में राम कपूर,अरमान मिस्त्री के किरदार में नजर आएंगे।'मिस्त्री' 27 जून 2025 से, सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।यह सीरीज चर्चित अमेरिकी सीरीज़ मॉन्क का भारतीय रूपांतरण है। इसका निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है और इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज़ में राम कपूर अतरंगी लेकिन तेजतर्रार डिटेक्टिव अरमान मिस्त्री के किरदार में हैं। वहीं मोना सिंह, सहमत के रोल में उनकी निडर और तेज़ साथी बनी हैं। इनके साथ शिखा तलसानिया जोश से भरी शरन्या के किरदार में और क्षितीश दाते जुनूनी पुलिसवाले बंटी की भूमिका में नजर आएंगे।

राम कपूर ने कहा, अरमान अब तक के सबसे अजीब लेकिन दिलचस्प किरदारों में से एक है जिसे मैंने निभाया है। उसकी अजीबोगरीब आदतें सिर्फ आदतें नहीं हैं, बल्कि उसके जीने का तरीका है। एक बेतरतीब दुनिया में अपने लिए कुछ कायदे बनाने का जरिया। वो जहां भी जाता है, वहां की उलझनों से सच्चाई निकाल लाता है। इस प्रोजेक्ट पर काम करना और 'मिस्त्री' को अपनाना मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। मिस्त्री अजीब है, मजेदार है, बेपरवाह है और दिल से जुड़ा हुआ है। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

मोना सिंह ने अपने किरदार 'सहमत' के बारे में बताया, सहमत एक मजबूत और आत्मविश्वास से भरी महिला है, जो कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाती है। वह अरमान मिस्त्री की अजीब आदतों से बचती नहीं, बल्कि उन्हें चुनौती देती है, संतुलन बनाती है और कई बार उसे मात भी दे देती है। वह कहानी में एक मजबूत आधार है, जिसके अपने इरादे और तीखे तेवर हैं। ‘मिस्त्री’ आपको हंसाता है, फिर सोचने पर मजबूर करता है और फिर दोबारा हंसाता है, क्योंकि इसके किरदार जैसे हैं, वैसे ही पूरी ईमानदारी से पेश आते हैं। मुझे लगता है, यही बात दर्शकों को इससे जोड़कर रखेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    ZEE5 पर देखें ये 5 कड़क सस्पेंस थ्रिलर, वीकेंड को बना देंगे धमाकेदार

    ओटीटी पर कुछ धमाकेदार, सस्पेंस से भरपूर और कड़क कंटेंट तलाश रहे हैं, तो जी5 (ZEE5) पर आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं. यहां बदले की आग…

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

    सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' और मार्च 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 5 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार