विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना एक अलग चुनौती होगी: नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि सभी प्रारूपों में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अनुभव होने के बावजूद उनकी टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना एक अलग चुनौती होगी क्योंकि यह मुकाबला ड्यूक गेंद के साथ विदेशी परिस्थितियों में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया 11 जून से लॉर्ड्स में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में गत विजेता के रूप में उतरेगा। उनकी टीम में पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा 2015 वनडे विश्व कप, 2021 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

आईसीसी ने लियोन के हवाले से कहा, ‘‘ हमारी टीम में तीन (50 ओवर) विश्व कप और टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ दो साल पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने वाले खिलाड़ियों का अनुभव है। यह अनुभव और बड़े मैचों के दबाव झेलने की क्षमता हमारे पक्ष में है। लेकिन जब आप मैदान में उतर जाते है तो अतीत के परिणाम का कोई मतलब नहीं रह जाता है।’’

इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के पास कुछ विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और जाहिर है कि उनके पास कुछ अविश्वसनीय गेंदबाज भी हैं। ऐसे में यह एक अच्छी चुनौती होगी।’’ इंग्लैंड की परिस्थितियों गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलती है। ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों को अधिक उछाल मिलता है। ऑस्ट्रेलिया घरेलू मैचों के लिए कूकाबुरा गेंदों का उपयोग करता है। यह गेंद थोड़ी पुरानी होने के बाद स्पिनरों के लिए मददगार होती है।

लियोन ने कहा, ‘‘यह मुकाबला ड्यूक गेंद से विदेशी परिस्थितियों में होगा। दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण एक दूसरे के सामने होंगे। यह इस मुकाबले को और रोचक बनायेगा। ऐसे में यह बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। ’’

admin

Related Posts

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

 नई दिल्ली    भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का ताजा यू-टर्न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि उसकी विफल राजनीति की खुली स्वीकारोक्ति है. 2026 टी20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला