टीम इंडिया का इंग्लैंड का दौरा 20 जून से होगा शुरू, केएल राहुल की स्पेशल तैयारी, लगभग 20 दिन पहले भरेंगे उड़ान

नई दिल्ली
IPL 2025 का करवां खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। 20 जून से शुरू होने वाले इस टूर पर भारत मेजबानों के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगा। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई 18 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम थोड़ी हलकी दिखाई दे रही है, मगर अब इन्हीं खिलाड़ियों को दिग्गजों की जगह को भरना है। केएल राहुल को रोहित शर्मा के बाद टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में यह स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए स्पेशल तैयारियों में जुट गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल लगभग 20 दिन पहले इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे और इंग्लिश परिस्थितियों में ढलने के लि इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ होने वाले इंडिया ए के मुकाबले में हिस्सा लेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की, "वह सोमवार (2 जून) को उड़ान भरेंगे और भारत ए टीम के साथ दूसरा अभ्यास मैच खेलेंगे। चूंकि वह सीनियर पुरुष टीम का हिस्सा हैं, जो सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेलेगी, इसलिए इन मैचों से उन्हें खेलने का समय और मैच अभ्यास मिलेगा।"

बता दें, इंडिया ए टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड लॉयनस के खिलाफ उन्हें दो अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज आज यानी 30 मई से होने जा रहा है। पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शार्दुल ठाकुर, नीतिश कुमार रेड्डू और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों में 30.66 की औसत और दो अर्द्धशतक के साथ 255 रन बनाए थे। पर्थ में पहले टेस्ट मैच में वे मजबूत दिखे, जहां उन्होंने 26 और 77 रन बनाए। रोहित शर्मा की टीम में वापसी के बाद उन्हें 6ठे नंबर पर खेलना पड़ा था।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल