सीतापुर में भरभराकर गिरी पानी की टंकी, बीस हजार लोगों के पीने के पानी का संकट, क्या गलत हुआ था निर्माण?

 सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की एक टंकी भरभराकर गिर पड़ी. पिछले साल यानी 2024 में ही इसका निर्माण हुआ था. टंकी गिरने के बाद इसमें भरा हजारों लीटर पानी पूरे गांव में फैल गया. इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई. वहीं, प्रशासनिक अमले में भी खलबली मच गई. सोशल मीडिया पर जमींदोज पानी टंकी के फोटो/वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग इस हादसे को भ्रष्टाचार से जोड़कर देख रहे हैं. मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है.

पूरा मामला महमूदाबाद तहसील के पहला ब्लॉक की ग्रामसभा चुनका का है, जहां बीते गुरुवार को एक पानी की टंकी ढह गई. बताया जा रहा है कि यह पानी की टंकी साल 2024 में यानी गिरने से महज एक साल पहले ही बनी थी. ग्रामीणों का आरोप है कि मानक विहीन कार्यों के चलते पानी की टंकी, उसमें भरे पानी के दबाव को झेल नही पाई, और बनने के महज कुछ महीने बाद ही ढह गई.

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर जब यह हादसा हुआ, तब टंकी पानी से भरी हुई थी. हजारों लीटर पानी से लबालब यह टंकी जैसे ही गिरकर धराशाई हुई, इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास का एरिया जलमग्न हो गया. गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो जनहानि हो सकती थी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस पानी की टंकी का निर्माण कार्य एक कार्यदायी संस्था द्वारा कराया गया था. टंकी को बनाने में करीब 531.50 लाख रुपये खर्च हुए थे. पिछले दो महीने से गांव में इसी टंकी से जल आपूर्ति हो रही थी. मगर गुरुवार को हुए इस हादसे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसको लेकर पूर्व में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों ने संज्ञान नहीं लिया. इस लापरवाही का नतीजा अब खुद सामने आ गया.

सूत्रों के अनुसार, पानी की टंकी गिरने के मामले में दर्जन भर से अधिक कर्मचारियों/अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. जिसमें निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी, निर्माण कार्य देख रहे AE, JE आदि पर एक्शन हुआ है. जांच के आदेश भी दिए गए हैं.  

  वहीं, मामले में अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर लिखा- ये है भाजपाई भ्रष्टाचार का मासिक ब्यौरा. भाजपा की बेईमानी के बोझ तले ‘अप्रैल’ में लखीमपुर में टंकी फटी, अब ‘मई’ में सीतापुर में टंकी फटी. लगता है जून में कहीं और भाजपा की तथाकथित ईमानदारी का डंका फटेगा. ये तो शुक्र है कि जो लोग जल जीवन मिशन की जांच करने निकले हैं, वो भरभरा के ज़मींदोज़ हो गयी इस टंकी के आसपास नहीं थे. भाजपा ने तो जल से छल करके भ्रष्टाचार की हर हद को पार कर दिया है.

 

admin

Related Posts

‘भयमुक्त प्रदेश बना यूपी’— 9 साल पूरे होने पर Yogi Adityanath ने गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 'नव…

सीएम योगी के विजन से बदली गांवों की तस्वीर, आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर बन रहा प्रदेश

लखनऊ उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत बनता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन से गांवों की तस्वीर बदल रही है। आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया