शिवपुरी ट्रेन से गिरी पत्नी, बचाने के लिए कूदा पति, गोद में उठाकर लगाई दौड़, नहीं बची जान

शिवपुरी

 शिवपुरी के रातौर रोड रेलवे ट्रैक के पास बीती रात एक नवविवाहिता चलती ट्रेन से नीचे गिर गई. घटना का पता चलते ही पति ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई और करीब एक किलोमीटर पीछे जाकर पत्नी को मरणासन्न हालत में पाया. बाद में वह किसी तरह पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.  

दरअसल, ग्वालियर निवासी वकील विकास जोशी की शादी 16 अप्रैल 2025 को उरई (जालौन) की शिवानी शर्मा से हुई थी. शिवानी LLB की छात्रा थी और हाल ही में वह परीक्षा देने पति के साथ उरई गई थी. परीक्षा के बाद दोनों मंगलवार, 27 मई को ग्वालियर लौटे और बुधवार शाम को ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए. विकास इंदौर में वकालत करते हैं और वहीं रहते हैं.

मंगलवार रात करीब 9 बजे जब दोनों ट्रेन से इंदौर जा रहे थे, तब शिवपुरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शिवानी को उल्टी आने लगी. वह कोच के दरवाजे पर पहुंच गई. इसी दौरान विकास पानी लेने गया था. जब वह गेट पर वापस आया, तो पास खड़े एक युवक ने बताया कि महिला का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई. यह सुनते ही विकास ने ट्रेन की चेन खींची और तुरंत नीचे कूद गया.  

विकास ने पुलिस को बताया कि ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे निकल गई थी. उसने अंधेरे में अपनी पत्नी की तलाश की और उसे रातौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर लाया. वहां एक कार सवार ने मदद की और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया. कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.  

विकास ने बताया कि घटना की सूचना के बाद भी जीआरपी ने उसकी कोई मदद नहीं की. वह अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में पत्नी को ढूंढता रहा. पत्नी को मिलने के बाद उसने आधी दूरी तक उसे गोद में उठाकर चलना पड़ा. बाद में जीआरपी कर्मचारी आए और नियम-कानून की बात कर कागजों पर हस्ताक्षर करने को कहा, जबकि उस समय पत्नी को इलाज की जरूरत थी. बड़ी मुश्किल से एक कार सवार मिला, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंच पाया.  

थाना कोतवाली के एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि महिला ट्रेन से गिरकर मर गई. विकास जोशी ने थाने पर आकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर से इंदौर ट्रेन से जा रहा था. उसकी पत्नी को अचानक जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद वह गेट के पास चली गई. विकास उस समय पानी लेने ट्रेन के अंदर गया था. बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी गिर गई है. रातौर के पास हुई इस घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है.

admin

Related Posts

बाघ और तेंदुए की सुरक्षा के लिए नए ओवरपास, रातापानी मिडघाट सेक्शन में वन्यजीवों की हताहत संख्या चिंताजनक

नर्मदापुरम वन्य प्राणियों के जीवन की सुरक्षा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे रातापानी के जंगल में पहाड़ियों के बीच से निकली रेल लाइन के ऊपर 4 एनीमल ओवरपास बना रहा…

धार नसबंदी कैंप में हड़कंप, हर 2 मिनट में हुआ ऑपरेशन और महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया

धार मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र धार जिले में महिला नसबंदी कैंप की शर्मनाक तस्वीर आई सामने आई है। यहां करीब 180 महिलाओं का बुनियादी सुविधाओं के बिना नसबंदी ऑपरेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी