लाड़ली बहनों को मिलेंगे प्रति माह 3 हजार रुपए, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के सारणी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो 1250  रुपए प्रति माह की सहायता राशि दी जा रही है, उसे अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा। यह कदम महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लाड़ली बहनों के जीवन में खुशहाली लाएंगे

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, "लाड़ली बहनों के जीवन में कभी दुख नहीं आने देंगे। उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लखपति दीदी अभियान जारी है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाना है।" यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है।

सारणी में 464 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 464 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह निवेश जिले के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।

लाड़ली बहनों को 3 हजार देंगे, 5 सालों में होगी बढ़ोत्तरी
सीएम मोहन यादव ने यहां लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने इसकी राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि आने वाले पांच सालों में लाड़ली बहनों को हर माह 3 हजार रुपए मिलेंगे।
सीएम मोहन यादव ने बैतूल जिले की विकास पुस्तिका का लोकार्पण किया। स्वसहायता समूह की महिलाओं से भेंट की।
सीएम ने महिलाओं द्वारा ब्रास मेटल से बने उत्पाद देखे। उन्होंने कुछ चीजें खरीदी भी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, महेंद्र सिंह चौहान, गंगा उइके, चंद्रशेखर देशमुख आदि भी उपस्थित थे।

महिलाओं के लिए स्टार्टअप निवेश: 8.5 करोड़ की सौगात

सीएम ने एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) के तहत 4 महिलाओं को स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड़ रुपए के इंटेंट टू इन्वेस्ट (इंवेस्टमेंट का इरादा) पत्र वितरित किए। इससे महिलाओं को उद्यमिता के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगीं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने सीएम का स्वागत करते हुए उनका पैर छूकर सम्मान जताया।

अक्टूबर में भोपाल में किसान मेला लगेगा

मुख्यमंत्री ने देवास के हाटपिपल्या में कहा कि अक्टूबर महीने में भोपाल में किसानों के लिए विशेष मेला आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को उद्यमिता से जोड़ना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है। सरकार कृषि को व्यवसायिक क्षेत्र में परिवर्तित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

महिलाओं के मिलते हैं 15,000 रुपए साल

लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की मदद दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। यह राशि महिला के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें स्वावलंबी बनाने में मदद करती है। अब इस योजना के तहत महिलाएं सालाना 15,000 रुपए प्राप्त कर रही हैं।

admin

Related Posts

भोपाल में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने लाल परेड ग्राउंड में दिखाया शक्ति प्रदर्शन

भोपाल  भोपाल में सोमवार को लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने पावर शॉ दिखाया। कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर इमारत में घुसने, आतंकियों से मुकाबला करने,…

गृह विभाग का फैसला: नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार

सागर  मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2006…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती