भारत को पाकिस्तान से कोई डर नहीं है और दोनों देशों की तुलना करना ही गलत है: सांसद सतनाम सिंह संधू

नई दिल्ली
ऑपरेशन सिंदूर की बात और पाकिस्तान को बेनकाब करने के इरादे से सऊदी अरब के रियाद पहंची भारतीय सांसदों की टीम ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई है। डेलिगेशन में शामिल राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान से कोई डर नहीं है और दोनों देशों की तुलना करना ही गलत है। सांसद संधू बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में खाड़ी देशों के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। इसमें असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं।

संधू ने कहा, "हमने खाड़ी देशों को यह स्पष्ट कर दिया है कि हमें पाकिस्तान से कोई डर नहीं है। पाकिस्तान की हमारे सामने कोई औकात नहीं है। हमारे देश के तीन राज्यों की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से बड़ी है। हमारी सेना का बजट पाकिस्तान के कुल बजट से ज्यादा है। भारत और पाकिस्तान की तुलना करना ही बेमानी है।"

संधू ने यह भी चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान भविष्य में कोई नापाक हरकत करता है, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा, "हम यहां सिर्फ अपना पक्ष रखने आए हैं ताकि इन देशों को यह पता चले कि अगर पाकिस्तान ने भविष्य में कोई भी आतंकवादी गतिविधि की तो उसे बुरी तरह से कुचला जाएगा। पाकिस्तान अब पीड़ित बनने का नाटक नहीं कर सकता है।"

आपको बता दें कि भारत की ओर से हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए हैं। इस हमले के बाद भारत वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने के सबूत साझा कर रहा है।

 

admin

Related Posts

SIR को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में इस दिन से होगी शुरुआत

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को और ज्यादा पारदर्शी व सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर…

गंगा प्रोजेक्ट को लेकर बांग्लादेश का सख्त रुख, बोला- भारत से चर्चा जरूरी नहीं

ढाका  बांग्लादेश ने  पद्मा नदी पर एक बड़ी बांध निर्माण परियोजना को मंजूरी दी। बांग्लादेश का कहना है कि इससे भारत के फरक्का बांध के 'नकारात्मक प्रभाव' को कम करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर