अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी: इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी

ग्वालियर
ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने ग्वालियर के किला गेट स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने मुस्लिम युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए आतंक और आतंकवादियों से जुड़े फतवे का ऐलान किया। कहा कि अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी। उसके कब्र के लिए भारत की जमीन नहीं दी जाएगी। ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में पहलगाम में निर्दोषों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से पहलगाम की घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय है।
 
पीओके लेने का समय आ गया
यह हमला भारत की आत्मा पर आघात था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार कह रहे थे कि आतंकवाद का बदला लिया जाएगा और भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट कर दिया है। अब खुद मसूद अजहर भी डर हुआ है और कह रहा है कि भारत उसे भी मार सकता है। अब पीओके लेने का समय आ गया है।

बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए
बलूचिस्तान की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भारत की कूटनीति और विदेश नीति के साथ है, बलूचिस्तान की लंबे समय से मांग हो रही है। पाकिस्तान अन्याय कर रहा है। बलूचिस्तान की आजादी का वक्त आ गया है, बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए। भारत-पाकिस्तान तनाव पर राहुल गांधी के सवालों को लेकर इलियासी ने कहा कि मैं कभी भी उन वक्तव्यों को नहीं मानूंगा, जो देश की नीति के विरोध में हो।

शैतानों जैसा व्यवहार होना चाहिए
आज भारत एकजुट है और जब से नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तभी से विपक्ष लगातार हमलावर है, विपक्ष खुद ईमानदार नहीं है। देशहित में हो रहे कार्यों पर प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, आतंकवादी शैतान होता है और शैतानों के साथ शैतानों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

admin

Related Posts

तकनीकी क्षेत्र में महिलाएँ बना रहीं नई पहचान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है। प्रदेश की महिलाएँ नीति-निर्माण से लेकर तकन ीकी नवाचार तक प्रभावी भूमिका…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरोग्य धाम ओपीडी का किया अवलोकन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान गोले के मंदिर के समीप निर्माणाधीन आरोग्यधाम चिकित्सालय की ओपीडी का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई