पीएम नरेंद्र मोदी 22 मई को आ रहे बीकानेर , सैनिकों से मुलाकात की संभावना

जयपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर जाएंगे, जहां वे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। मोदी का यह दौरा कई मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर आ रहे हैं।  वे यहां से सीमा पर तैनात सैन्य बलों से मिलने भी जा सकते हैं। हालांकि अब तक इस कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है।

इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस दौरे की तैयारियों को देखने शनिवार शाम बीकानेर पहुंचे थे। देश के कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल का कहना है कि बीकानेर के लिए प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम है। उन्होंने कहा कि यह धरती मोदी के स्वागत के लिए एक बार फिर से तैयार है। इससे पहले मोदी 2023 में नवंबर में बीकानेर दौरे पर आए थे।

मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मोदी के साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा सीएम भजनलाल शर्मा भी बीकानेर में मौजूद रहेंगे। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सागर भी देशनोक में डेरा डाले हुए हैं।

बीजेपी प्रवक्ता मनीष सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशनोक में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। देशनोक के साथ ही लालगढ़ में भी नया रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है लेकिन इसके उद्घाटन की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान