पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले – भजनलाल सरकार के सारे फैसले दिल्ली या आरएसएस हैडक्वार्टर से हो रहे

जयपुर

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सीजफायर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को एक बार फिर से निशाने पर लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार को भी निशाने पर लिया। गहलोत ने कहा- पूरी भजनलाल सरकार दबाव में चल रही है। सारे फैसले दिल्ली या जयपुर आरएसएस हेड क्वार्टर से हो रहे हैं। मैंने तो एक बार सुना कि जब कोई लिस्ट आई तो मुख्यमंत्री ने पूछा कि जो नाम अपन ने दिए वो आए हैं कि नहीं? अगर यह स्थिति है तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री बहुत भले आदमी हैं उन्हें पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। ये क्या मजाक है, पता नहीं कौन लिस्टें बनाते हैं, कौन क्या करते हैं।

वहीं सीजफायर के मुद्दे पर गहलोत ने कहा कि ट्रंप की एंट्री और उनके बयानों से देश में गुस्सा है। अगर यही हाल रहा तो देश को इसका खामियाजा भुगताना पड़ सकता है। गहलोत ने सवाल उठाया कि पीएम नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं? ट्रंप बार-बार बयान बदल रहे हैं इसलिए सरकार को इस संबंध में स्पष्ट करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही तिरंगा यात्रा निकाल रही हैं।

गहलोत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो राहुल गांधी ने देश के लोगों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। लोगों ने भी समर्थन किया। सभी को लगा कि जो होगा अच्छे के लिए होगा। फिर सेना ने जो किया उसे भी लोगों ने समर्थन दिया। सेना ने दुनिया को संदेश दिया कि हमारी लड़ाई आतंकवाद को लेकर है, किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। गहलोत ने कहा कि लेकिन डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह से तस्वीर में आए, वह बहुत ही खतरनाक था, क्योंकि ऐसा कभी नहीं हुआ। हमने अपने देश के मामले में कभी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया। गहलोत ने कहा कि सरकार को ट्रंप के ट्वीट पर आपत्ति जतानी चाहिए थी।

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 0 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान