10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया, होगा करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आधिकारिक तौर IPL 2025 से नाम वापस ले लिया है। स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था, मगर लगभग 10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया है। स्टार्क के ना लौटने की वजह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को बताई जा रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने 11 जून से डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। उन्होंने IPL से ऊपर देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी है।

अब सवाल यह है कि क्या बीच सीजन में टीम का साथ छोड़ने की वजह से मिचेल स्टार्क की सैलरी पर कोई असर पड़ेगा? तो इसका जवाब है, हां। क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, अगर दिल्ली की टीम मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंचती है तो स्टार्क को आईपीएल 2025 के अपने वेतन का एक तिहाई हिस्सा छोड़ना होगा।

इसका मतलब यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बीच में IPL छोड़ने पर 3.92 करोड़ का नुकसान होगा। अगर ऐसा होता है, तो स्टार्क को IPL सैलरी के रूप में 7.83 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अभी तक खेले 11 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो उन्हें स्टार्क की कमी जरूर खलेगी। नॉकआउट में वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे। उन्होंने पिछले साल केकेआर के लिए ऐसा करके दिखाया था।

कैसा है दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ समीकरण
दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। अगर डीसी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो कम से कम यहां से दो मैच जीतने होंगे। अगर टीम को तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    हैदराबाद आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली भारत लौट आए हैं, उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। विराट जल्द ही RCB कैंप से जुड़कर नए सीजन की तैयारी शुरू करेंगे।…

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    नई दिल्ली भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने रिटायरमेंट और टीम मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोच गौतम गंभीर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया