CBSE Board 10th रिजल्ट घोषित, 93.66% स्टूडेंट्स पास, ऐसे देख सकते हैं अपनी मार्कशीट

नई दिल्ली

CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है, जिसमें छात्रों का कुल 93.66% रिजल्ट रहा है। इसके साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। सभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल फिर लड़कियों ने बारहवीं में अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कों की तुलना में 5.94% से अधिक अंकों से बाजी मारी है। इसके अलावा, भोपाल के कुल 92.71% छात्र पास हुए हैं।

13 मई यानी आज सुबह 11:00 बजे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। जिसमें छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इस बार पास होने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा है. वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख 71 हजार 939 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है. इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है.

बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिंक तो एक्टिवेट कर दिए हैं और बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में 10वीं परीक्षा के लिंक भी एक्टिव कर दिए जाएंगे.

यहां करें चेक

    cbse.gov.in
    cbse.nic.in
    cbseresults.nic.in
    results.cbse.nic.in
    digilocker.gov.in
    results.gov.in

ऐसे करें चेक और डाउनलोड

    सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
    यहां CBSE Board 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
    जिसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
    अब यहां आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।
    इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
    आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट ले सकते हैं।

इतने छात्रों ने दिया था एग्जाम

बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा के 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23 लाख 71 हजार 939 छात्रों ने एग्जाम दिया। वहीं, 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट दसवीं कक्षा में पास हुए हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा के छात्रों का पासिंग मार्क्स रहा, जो कि 99.79% है। जवाहर नवोदय विद्यालय का 99.49% रिजल्ट रहा, जबकि केवी का 99.45% परीक्षा परिणाम रहा। कुल मिलाकर 95% लड़कियां और 92.63% लड़के पास हुए है।

admin

Related Posts

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया