निराला नगर में सबसे पुरानी स्लम बस्ती में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की

रीवा

रीवा जिले में इन दिनों अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। मंगलवार को विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 निराला नगर में स्थित सबसे पुरानी स्लम बस्ती में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। पिछले कई सालों से यहां पर लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से रह रहे थे, जिन पर प्रशासन ने आज बुलडोजर चलाया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिली, सब कुछ शांतिपूर्वक रहा।

विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 निराला नगर स्लम बस्ती में पिछले पचास,साठ सालों से अवैध रुप से लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यहां पर हजारों परिवार रह रहे है जो विश्विद्यालय रोड में सड़क के किनारे था इनमें से ज्यादातर परिवार कबाड़ बिनकर अपना जीवन यापन करते है। मंगलवार को जमीन को खाली कराने भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु की। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है की इन्हें जगह खाली करने के लिए बार बार कहा जा रहा था और अलाउंस भी किया जा रहा था लेकिन ये लोग जगह खाली नहीं कर रहे थे। नगर निगम का कहना है की शासन की योजना है की स्लम बस्ती में रह रहे लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया जाए। सुंदर नगर में इन्हें प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं, लेकिन ये लोग जा नहीं रहे थे, इसलिए इन्हें हटाया जा रहा है।

वहीं इस अतिक्रमण की कार्यवाही को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है की हमें पहले से कोई नोटिस नहीं मिली थी। अचानक से आकर घर गिराने लगे। उनका कहना है कि पहले बोला गया था कि जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास लिया है, उनका बस घर गिराया जाएगा, लेकिन जिन्हें आवास नहीं मिला उनका भी घर गिराया जा रहा है। ऐसे में हम लोग कहा जाए हम लोग गरीब है जबकि पचास साल से ज्यादा समय से लोग यहां पर रह रहे है। जिसके पास कुछ नहीं है वो क्या करे सड़क पर मरे छोटे छोटे बच्चे है इन्हें लेकर कहा जाए। उनका कहना है कि पहले कहीं व्यवस्था बनानी चाहिए,उसके बाद गिराना चाहिए, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई और घर गिराने लगे। ऐसे में गरीब आदमी कहां जाए? हम लोग परेशान हो रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आयुष सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

    भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  परमार के निर्देश पर, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयुष चिकित्सकीय सुविधाओं को सुचारू रूप सें संचालित किये जाने के दृष्टिगत जिले…

    यात्रा में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से सम्मिलित हो रहे हैं 1,100 श्रद्धालु

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सोमनाथ हमारी प्राचीन विरासत, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। सोमनाथ साक्षी है कि सृजन शक्ति हमेशा विनाशकारी शक्ति से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल