MPPSC और सीए की बड़ी परीक्षाएं शुरू, जानें पूरी टाइमलाइन और कोर्ट अपडेट

इंदौर

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की कई अहम परीक्षाएं भले ही अदालतों में अटकी हुई हैं, लेकिन 18 मई से एक बार फिर से परीक्षा प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सेवा परीक्षा-2025 सहित अन्य कई चयन सूचियां फिलहाल रुकी हुई हैं, फिर भी आयोग द्वारा तय किए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं संचालित होंगी। पहली परीक्षा 18 मई को सहायक संचालक-पशु चिकित्सा और सहायक शल्यज्ञ-2024 के लिए आयोजित की जाएगी। इसके बाद 1 जून को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 होगी, जिसमें 16 विषयों की परीक्षा शामिल है।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा कोर्ट की अनुमति पर निर्भर
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025, 9 से 14 जून के बीच प्रस्तावित है, लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि अदालत की अनुमति पर निर्भर है, क्योंकि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम पर अभी रोक लगी हुई है। मामले में अलग से सुनवाई जारी है।

अगस्त से दिसंबर तक भरपूर परीक्षा कार्यक्रम
27 जुलाई को 12 अन्य विषयों के लिए सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा होगी। अगस्त में कई बड़ी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 24 अगस्त को सहायक संचालक संस्कृति-2024 और स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा शामिल है। 21 सितंबर को सहायक संचालक तकनीकी परीक्षा-2024 होगी। अक्टूबर में सबसे ज्यादा परीक्षाएं होंगी। 12 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी-2024, दंत चिकित्सा परीक्षा-2024 (श्रम विभाग) और सहायक अनुसंधान अधिकारी परीक्षा-2024 आयोजित की जाएंगी।

नवंबर और दिसंबर में होंगी प्रमुख परीक्षाएं
23 नवंबर को सहायक प्रबंधक परीक्षा-2024 और आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा-2024 एक ही दिन आयोजित की जाएगी। दिसंबर में भी दो प्रमुख परीक्षाएं होंगी। 7 दिसंबर को सहायक पंजीयक परीक्षा-2024 और 14 दिसंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं रसायनज्ञ परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा।

सीए परीक्षा की तिथियों में हुआ बदलाव
सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं अब 9 से 14 मई के बजाय 16 से 24 मई के बीच होंगी। फाइनल ग्रुप 2 का पांचवां पेपर 10 मई के स्थान पर अब 16 मई को, और छठा पेपर 13 मई के स्थान पर 18 मई को होगा। इंटरमीडिएट ग्रुप 2 का चौथा पेपर 9 मई की जगह 20 मई को, पांचवां 11 के बजाय 22 मई को और छठा 14 मई के स्थान पर 24 मई को लिया जाएगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा मई 2025 में 15, 17, 19 और 21 तारीख को निर्धारित की गई है। सभी परीक्षाएं पूर्व में तय परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित होंगी।

स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस में केवल 23 पद
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2024 में सिर्फ 23 पद ही उपलब्ध रहेंगे। लंबे समय से अतिरिक्त पदों की प्रतीक्षा के बावजूद कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। अभ्यर्थी कम से कम 100 पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यह परीक्षा 24 अगस्त को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में ओएमआर शीट पर आधारित होगी। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू भी शामिल होगा। परीक्षा में पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन (150 अंक, 50 प्रश्न) का होगा और दूसरा प्रश्नपत्र संबंधित विषय (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल 300 अंक, 100 प्रश्न) का होगा। कुल 450 अंकों की लिखित परीक्षा के बाद 50 अंकों का इंटरव्यू होगा।

सीयूईटी-यूजी और जेईई एडवांस्ड: प्रवेश परीक्षाएं भी जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी-यूजी 2025 के लिए 13 से 16 मई के पेपरों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 3 जून तक चलेगी। वहीं जेईई एडवांस्ड के एडमिट कार्ड, जो पहले 11 मई को जारी होने थे, अब 12 मई को जारी होंगे। पहला पेपर 18 मई को सुबह 9 से 12 बजे और दूसरा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा। इस परीक्षा का परिणाम 2 जून को घोषित किया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

    चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

    UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

    उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 0 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर