दिल्ली एसीबी ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांगी इजाजत

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की स्थिति गंभीर हो सकती है. दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने उनके खिलाफ एक कथित भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है. एसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच आरंभ करने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मांगी है.

एसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इस शिकायत के संदर्भ में एसीबी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए पीओसी अधिनियम की धारा 71 ए के तहत पूर्व अनुमोदन के लिए अनुरोध सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में फरवरी महीने में अपनी पारंपरिक सीट पर हार का सामना करने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन में बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. सौरभ भारद्वाज एक कुशल और तेज-तर्रार नेता माने जाते हैं.

पिछले महीने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,748 क्लास रूम्स के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में ACB ने अप्रैल के अंत में ‘AAP’ के नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की थी. ACB के अनुसार, यह घोटाला लगभग 2,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें ठेके अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर दिए गए थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्येक क्लास रूम का निर्माण 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से लगभग 5 गुना अधिक है. यह कार्य कथित तौर पर ‘AAP’ से जुड़े ठेकेदारों को सौंपा गया था.

  • admin

    Related Posts

    बकरीद से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अफवाहों पर नजर और गश्त बढ़ाई गई

    नई दिल्ली  बकरीद यानी ईद-उल-अजहा पर राजधानी में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है।…

    राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

    नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 5 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव