मुंबई के बचे दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, एक हार और MI बाहर!

नई दिल्ली
गुजरात टाइटंस से IPL 2025 के 56वें मुकाबले में हारने के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ समीकरण थोड़ा गड़बड़ा गया है। MI के खाते में अब 12 मैचों में 14 अंक है और टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई के बचे दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। अगर अगले दो मुकाबलों में से किसी एक में भी कुछ ऊंच-नीच हो जाती है तो मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो सकती है। जी हां, 5 बार की चैंपियन टीम पर एक हार से टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आईए समझते हैं कैसे-

अगर मुंबई इंडियंस की टीम अपने बचे दो मुकाबलों में से एक भी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स तक रुक जाएगी। ऐसे में दिल्ली और कोलकाता के पास उनके आगे निकलने का मौका होगा। वहीं लखनऊ उनकी बराबरी कर सकती है। लखनऊ से मुंबई को ज्यादा डर नहीं है क्योंकि उनका नेट रन रेट एलएसजी से काफी बेहतर है। डर है तो दिल्ली और कोलकाता का, एक और मैच हारने पर मुंबई इंडियंस को इन टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा और दुआ करनी होगी कि यह टीमें 16 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाए।

मुंबई इंडियंस का एक मैच धुला तो क्या होगा?
मुंबई के बचे दो मुकाबले धर्मशाला और मुंबई में हैं, अगर यहां एक भी मैच बारिश की वजह से धुलता है तो मुंबई की गाड़ी 17 अंकों पर अटक जाएगी। वहीं अगर उन्हें अन्य मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो MI 15 अंकों से भी आगे नहीं बढ़ पाएगी। ऐसे में मुंबई की स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव