बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों पर निकली भर्ती

पटना

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 मई 2025 से 26 मई 2025 की शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 979 पद,  ईडब्ल्यूएस के लिए 245,  एससी के लिए 1243 पद, एसटी के लिए 55 पद, ईबीसी के लिए 1170 पद, बीसी के लिए 640 पद और डब्ल्यूबीसी के लिए 168 पद शामिल हैं। इसमें 35% महिला, 4% दिव्यांग एवं 2% स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती / नतीनी के लिए आरक्षित है।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डीग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। इसमें से 32,000 रुपये प्रति माह निश्चित पारिश्रमिक के रूप में स्वीकार्य हैं और शेष 8,000 रुपये प्रदर्शन से जुड़े भुगतान के रूप में भुगतान किए जाने हैं।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर साक्षात्कार और आगे की प्रक्रियाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एक बार शॉर्टलिस्ट होने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से अपने दावों की वैधता साबित करनी होगी।

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 125 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
    इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
    अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
    फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
    सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
    अंत में फॉर्म जमा कर दें।
    आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।

 

  • admin

    Related Posts

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

    चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

    UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

    उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 0 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान