सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर करोड़ो खर्च करता है गूगल

कैलिफ़ोर्निया

गूगल की पैरंट कंपनी है अल्‍फाबेट। इसकी कमान संभालते हैं भारत से नाता रखने वाले सुंदर पिचाई जोकि कंपनी के सीईओ हैं। अपने सीईओ को गूगल करोड़ों रुपये सैलरी ऑफर करती है। इतना ही नहीं, उनकी सुरक्षा का भी खास ध्‍यान रखा जाता है। सुंदर पिचाई जहां भी जाते हैं उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की एक टीम होती है, जो हर वक्‍त पिचाई को बुरी नजर से बचाने में लगी रहती है। अब पिचाई की नौकरी ही ऐसी है कि गूगल का हरेक फैसला बिना उनकी राय जाने नहीं हो सकता। इसीलिए कंपनी अपने सीईओ पर मोटा पैसा खर्च कर रही है। पिचाई की सुरक्षा में वह करोड़ों रुपये लगा रही है। आंकड़े पिछले साल के सामने आए हैं। इनसे पता चला है कि गूगल ने 2023 के मुकाबले 2024 में सुंदर पिचाई की सेफ्टी के लिए कहीं ज्‍यादा रकम खर्च की।

8 मिलियन डॉलर एक साल में सेफ्टी पर खर्च
गूगल ने यूएस सिक्‍या‍ेरिटी एंड एक्‍सचेंज कमीशन को बताया है कि सुंदर पिचाई की सुरक्षा के लिए पिछले साल यानी 2024 में 8 मिलियन डॉलर (लगभग 68 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा पैसे खर्च किए गए। रिपोर्ट से पता चलता है कि पिचाई की सेफ्टी का खर्च ही 22 फीसदी बढ़ गया है। साल 2023 में उनकी सुरक्षा पर 6.78 मिलियन डॉलर (लगभग 57.48 करोड़ रुपये) खर्च आया था, जो 2024 में ज्‍यादा हो गया। खास यह है कि गूगल के कई कर्मचारियों की सैलरी में इतना इजाफा नहीं होता होगा, जितना सीईओ की सेफ्टी पर खर्च बढ़ गया।

किस वजह से सेफ्टी पर खर्च हुए इतने पैसे
रिपोर्टों के अनुसार, सुंदर पिचाई की सुरक्षा उनको पर्सनल फायदा पहुंचाने के लिए नहीं हुआ है। कंपनी का कहना है कि पिचाई की नौकरी और उनकी जॉब प्रोफाइल की वजह से यह खर्च जरूरी है। कंपनी उनके घर की सुरक्षा, गाड़‍ियों और यात्रा के दौरान की जाने वाली सुरक्षा पर यह सब खर्च कर रही है। गूगल ने यह भी बताया है कि उसने अपने टॉप अधिकारियों की सैलरी भी बढ़ाई है। गूगल के फुल टाइम कर्मचारियों की सैलरी में करीब 5 फीसदी बढ़ोतरी की गई है।

एआई कंपनियों से कड़ी टक्‍कर मिल रही गूगल को
सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर खर्च के अलावा गूगल को एआई कंपनियों से कड़ी टक्‍कर मिल रही है। भविष्‍य में एआई की भूमिका को देखते हुए ओपनएआई, परप्‍लेक्सिटी जैसी कंपनियां तेजी से अमेरिका में उभर रही हैं। इन कंपनियों के एआई टूल्‍स जैसे- चैटजीपीटी, गूगल को कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट से भी उसे चुनौती मिल रही है। इन सभी हालात ने गूगल को एआई पर फोकस करने के लिए मजबूर किया है। गूगल का क्रोम ब्राउजर भी एआई से मिल रही चुनौत‍ियों का सामना कर रहा है।

सुंदर पिचाई का भारत से है खास नाता
दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्‍गज गूगल के टॉप बॉस सुंदर पिचाई का नाता भारत से है। उनका जन्‍म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उन्‍होंने अपनी पढ़ाई भी भारत से की। चेन्‍नई से 12वीं करने के बाद उन्‍होंने आईआईटी खड़गपुर से बैचलर किया। आगे की पढ़ाई के लिए वह स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और पे‍नस्लिवेनिया यूनिवर्सिटी गए। साल 2004 में उन्‍होंने गूगल को जॉइन किया था और आज कंपनी के टॉप अध‍िकारियों में वह शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    बारिश और ओलों का कहर: राजस्थान, MP में अलर्ट, हरियाणा में सड़कों पर पानी, उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में बर्फबारी

    नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में…

    अमेरिकी आर्मी बेस में रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ के पास मंडराया संदिग्ध ड्रोन

    वाशिंगटन पश्चिम एशिया में जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम के रूप में तबाही बरसा रही हैं. वहीं, …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान