आज वीआइपी के शहर में मूवमेंट के दौरान यातायात को रोका और उसका रूट बदला जाएगा

ग्वालियर
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर(Narendra Singh Tomar) के बेटे प्रबल सिंह तोमर के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने आज 4 मई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला सहित कई चार राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री ग्वालियर आएंगे। समारोह मेला मैदान में होगा। इसे लेकर सुरक्षा और यातायात इंतजाम को पुख्ता किया जा रहा है।

शहर में वीआइपी मूवमेंट
वीआइपी(VVIP) के शहर में मूवमेंट के दौरान यातायात को रोका और उसका रूट बदला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने जो रूट प्लान बनाया उसमें वीआइपी के शहर भ्रमण के दौरान 10 से ज्यादा प्वाइंट पर यातायात डायवर्ट होगा। रविवार को नीट की परीक्षा है और करीब 11 परीक्षा केंद्र उस रूट पर हैं जहां से वीआइपी मेहमानों की आवाजाही रहेगी। यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है नीट के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर किसी भी चौराहे से निकल सकते हैं। परीक्षार्थी भी समय पर सेंटर पर पहुंचने से घर से करीब दो घंटे पहले निकलें तो उन्हें भी राहत रहेगी। शनिवार को पुलिस काफिला निकाल कर रिहर्सल करेगी।

रास्ता बदलकर चलेगा ट्रैफिक

    वीआइपी भ्रमण के दौरान शहर में भारी वाहन की एंट्री बंद रहेगी।

    भिंड व मालनपुर से आने वाले वाहनों को लक्ष्मणगढ़ पुल से बाइपास के रास्ते बड़ागांव पुल, हुरावली से सचिन तेंदुलकर मार्ग होकर शहर में आना पड़ेगा।

    मुरार से भिंड जाने वाली वाहन गोला का मंदिर चौराहा होकर नहीं जाएंगे। इन्हें 7 नंबर, 6 नंबर चौराहे से आर्मी एरिया होकर बड़ागांव पुल होते हुए मुरैना और भिंड जाना होगा।

    मुरैना से भिंड, डबरा और दतिया जाने के लिए निरावली बायपास का रास्ता रहेगा।
    दतिया और डबरा से भिंड और मुरैना जाने वाले वाहन विक्की फैक्ट्री के रास्ते नहीं आएंगे इन्हें सिकरौदा तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।

    पुरानी छावनी से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सिटी सेंटर जाने के लिए मल्लगढ़ा चौराहे से वाहनों का रूट डायवर्ट होगा। चार शहर का नाका होकर तानसेन रोड, नया आरओबी क्रॉस कर स्टेशन बजरिया आएंगे।

    गोला का मंदिर, पड़ाव और हजीरा से डीडीनगर , एयरपोर्ट और भिंड जाने के लिए हजीरा थाने के बाजू से नया पुल, महू जमाहर शनिचरा बाइपास होकर जाना पड़ेगा।

    एयरपोर्ट, डीडीनगर से मुरार, रेलवे स्टेशन और बाड़ा के लिए पानी की टंकी तिराहा पिंटो पार्क, सात नंबर चौराहा, बारादरी से जाना रहेगा।

    लश्कर से गोला का मंदिर और मुरैना जाने के लिए एलएनआइपीई के सामने से नयापुल होकर हजीरा, मलगढ़ा के रास्ते जाना रहेगा।

    आकाशवाणी से मुरार जाने के लिए थाटीपुर, कुम्हरपुरा से बारादरी होकर जाना पड़ेगा।
    मुरैना से बस स्टैंड, फूलबाग आने के लिए जलालपुर से सागरताल, बहोड़ापुर का रास्ता रहेगा।

  • admin

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: वकील से शादी के बाद आखिरी रात की कहानी पर सस्पेंस गहराया

    भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना अंतर्गत बाग मुगालिया एक्सटेंशन में रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में तनाव बढ़ गया है. ट्विशा, सेवानिवृत्त…

    गुम मोबाइल तलाशने में मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता, हजारों उपभोक्ताओं को मिला राहत का तोहफा

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आमजन की संपत्ति की सुरक्षा एवं गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। आधुनिक तकनीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी