पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पार्षद और एसोसिएशन अध्यक्ष गिरफ्तार कर भेजा जेल

इंदौर
विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के मामलें में सदर बाजार पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कादरी के साथ बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिक बाबा को भी गिरफ्तार किया है। इन पर दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने का आरोप लगाया गया है।

पहलगाम हमले के विरोध में बिते सप्ताह बड़वाली चौकी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा डाले। वीडियो वायरल होने पर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने नाराजगी जताई और खुद सदर बाजार थाने जा पहुंचे। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन और नारेबाजी में शामिल दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध केस दर्ज किया जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर बचने की कोशिश की मगर गुरुवार शाम हिंदू संगठन(बजरंग दल) ने मौर्चा संभाल लिया। तीन घंटे थाना घेरा और कहा कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार करो।

आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया और टीआई यशवंत बड़ौले के निलंबन की मांग भी की। जोन-1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। शनिवार को पुलिस एक्शन में आई और कादरी और बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष राजिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर प्रवृति का मामला बताते हुए दोनों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। टीआई के मुताबिक आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196(1)(बी) के तहत कायमी की है।
इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। उधर वीडियो में नजर आ रहे रेहान खान,कमाल खान सहित अन्य की भूमिका की जांच चल रही है।

 

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई