NEET (UG) पेपर: लीक रोकने के लिए NTA ने बनाया फुल प्रूफ प्लान!

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 4 मई को होने वाला मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट- NEET (UG) में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार राज्यों के साथ मिलकर प्लान बनाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों के डीएम और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कई स्तर की बैठकें की हैं। इस बार क्वेश्चन पेपर और OMR शीट सेंटरों तक पहुंचाने में पुलिस की भी मदद ली जाएगी।

इसके अलावा कोचिंग सेंटरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी कड़ी निगरानी करने को कहा गया है। 2024 के एग्जाम में नीट का पेपर लीक होने की शिकायतें सामने आने के बाद एनटीए की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आई थी। अब सभी राज्यों में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्लान पर काम किया जा रहा है।

इस बार देश भर में नीट एग्जाम के लिए जो 5500 सेंटर बनाए गए हैं, उन सभी का निरीक्षण तो किया ही जा रहा है, साथ ही एग्जाम वाले दिन वहां पर एनटीए अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बंदोबस्त भी रहेगा। जिला स्तर पर बनाई गई कमिटी अपने-अपने दायरे में आने वाले हर सेंटर को देखेगी, पुलिस भी सेंटरों पर नजर रखेगी। सेंटरों पर परीक्षा से जुड़ी गोपनीय दस्तावेज पहुंचाने में भी पुलिस की मदद ली जाएगी।

डीएम और एसपी करेंगे सेंटर पर विजिट:

अगर पुलिस, जिला स्तरीय कमिटी को कोई भी संदेह होता है तो फिर उस जगह का औचक निरीक्षण किया जाएगा। एग्जाम सेंटरों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी निरीक्षण के लिए जाएंगे। सेंटरों पर तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम और एसपी विजिट करेंगे। एनटीए के सूत्रों का कहना है कि 2024 में जो भी शिकायतें सामने आई थीं, उनका आकलन करने के बाद यह प्लान बनाया गया है। इस बार ज्यादातर सेंटर सरकारी स्कूलों और संस्थानों में बनाए गए हैं। संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग के लिए एनटीए ने खास ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया है।

  • admin

    Related Posts

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

    चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

    UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

    उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव