ईरान के नक्शेकदम पर पाकिस्तान, ISI ने आतंक‍ियों को किया एक्टिवेट, भारत के खिलाफ जंग का ऐलान

इस्लामाबाद
 प्रॉक्सी आतंकी संगठनों के जरिए इस्लामिक देश अपने दुश्मनों के खिलाफ जिहाद करते हैं। इजरायल से लेकर भारत तक को जख्म देने के लिए इस मॉडल को अपनाया जा रहा है। ईरान के कई इस्लामिक आतंकी संगठन हैं, जो इजरायल के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। पाकिस्तान भी सालों से इसी मॉडल पर काम करता आया है। इस वक्त जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से कड़ी कार्रवाई की संभावना है, हिजबुल मुजाहिदीन ने जंग का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर इस आतंकी संगठन ने जंग का ऐलान किया है।

RESONANT NEWS ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (HM) के टॉप आतंकवादी शमशेर खान का वीडियो प्रकाशित किया है। इस वीडियो को इस आतंकी संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट से 24 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसमें इसने कश्मीर में जिहाद का ऐलान किया है। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से दावा किया गया है कि इस आतंकी संगठन ने भारत के खिलाफ 'सशस्त्र संघर्ष' शुरू करने की घोषणा की है।

आतंकी संगठन का भारत के खिलाफ जंग का ऐलान
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत सख्त है। भारतीय प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी कल्पना भी नहीं की गई होगी। लिहाजा पाकिस्तान को भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का डर है। लिहाजा पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों के जरिए भारत के खिलाफ जिहाद का ऐलान कर दिया है। जिनमें हिजबुल मुजाहिदीन भी शामिल है। पाकिस्तान की सेना को कारगिल युद्ध के दौरान आतंकवादियों और सेना को एक साथ मिलाकर भारत पर हमला किया था। और एक बार फिर से पाकिस्तान ने यही पैंतरा अपनाया था। इस आतंकी संगठन की तरफ से जारी किया गया ये वीडियो करीब एक मिनट लंबा है। इस वीडियो में शमशेर खान दिख रहा है, जो कश्मीर के पुंछ इलाके का रहने वाला है, लेकिन अब वो पाकिस्तान में रहता है।

हालांकि शमशेर खान सैयद सलाहुद्दीन ग्रुप का नेतृत्व करता है, लेकिन अब शमशेर खान को नये तरीके से इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। इससे पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने ली थी। जिसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलगाम में नरसंहार की साजिश लश्कर के आतंकवादी सैफुल्लाह कसूरी ने रची थी, जो लश्कर की राजनीतिक शाखा का भी नेतृत्व करता है। RESONANT NEWS ने कई वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि लश्कर के आतंकवादियों को पाकिस्तानी अधिकारी सुरक्षा दे रहे हैं। यानि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को एक्टिवेट कर दिया है और आतंकवादियों के जरिए जिहाद करने की घोषणा कर दी है।

admin

Related Posts

ईरान संकट थमा नहीं कि अमेरिका-सऊदी रिश्तों में आई दरार, ट्रंप की शर्त बनी वजह

वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब एक नई जंग पर्दे के पीछे शुरू होती दिख रही है. इस बार मामला सीधे वॉशिंगटन और उसके सबसे…

ख्वाजा आसिफ का सनसनीखेज बयान: ‘पाकिस्तानी बच्चे गलत इतिहास पढ़ रहे’, पूर्वजों को बताया हिंदू

इस्लामाबाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने पाकिस्तान में पहचान और इतिहास को लेकर नई बहस छेड़ दी है. आसिफ ने खुलकर स्वीकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल