लखनऊ और चेन्नई का मुकाबला आज, CSK के लिए करो या मरो का मुकबला

लखनऊ

 इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में लगभग आधे मैच हो गए हैं। टूर्नामेंट का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच एक तरह से गुरु और शिष्य के बीच खेला जाएगा। ऋषभ पंत लखनऊ के कप्तान हैं तो दूसरी ओर, रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में उनके हीरो महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं। धोनी की टीम 6 में से 5 मैच हार चुकी है और उसकी प्लेऑफ से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरी ओर लखनऊ 6 में से 4 मैच जीतने के बाद आईपीएल 2025 पॉइंटस टेबल में चौथे नंबर पर है।

अगर लखनऊ के खिलाफ चेन्नई हारी मैच तो क्या होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अगर धोनी की टीम आज हारती है तो टूर्नामेंट उसके लिए एक तरह से नॉकआउट की तरह हो जाएगा। इसके बाद एक भी हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगा। अगर यह मैच हारती है तो उसके पास सिर्फ 7 मैच बचेंगे और वह 16 अंक तक पहुंच सकेगी।

हालांकि, एक भी हार उसे 14 या उससे कम अंक के साथ टूर्नामेंट खत्म करने पर मजबूर करेगी। ऐसे में उसे या तो बाहर होना पड़ेगा या फिर दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

अगर लखनऊ के खिलाफ चेन्नई जीती मैच तो क्या होगा?
अगर आज वह जीतने में कामयाब रहती है तो उसे संजीवनी मिलेगी और प्लेऑफ की रेस में वह बरकरार रहेगी। अभी उसके दो अंक हैं और अगर बचे सभी 8 मैच वह जीतती है तो उसके पास 18 अंक तक पहुंचने का मौका होगा। माना जाता है कि 16 या उससे अधिक पॉइंट लेकर टीमें आसानी से प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाबी हासिल कर सकती हैं।

LSG vs CSK पिच रिपोर्ट-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह सीजन का चौथा मुकाबला है। एलएसजी ने लाल मिट्टी की पिच पर पंजाब किंग्स की मेजबानी करने के बाद अगले दो मुकाबले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के खिलाफ काली मिट्टी पर खेले थे। आज LSG vs CSK मैच पिच नंबर-5 पर खेला जाना है जो मिश्रित मिट्टी की सतह है। मिश्रित मिट्टी की सतह खेल को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाती है, इस पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिलती है। ऐसे में आज का मुकाबला अधिक रोमांचक होने की संभावना है। लखनऊ में अभी तक खेले गए तीन में से दो मैच चेजिंग टीम जीती है। आज के मैच में भी टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग करना पसंद करेगा। रात में ड्यू भी मैच पर असर डाल सकती है।

इकाना स्टेडियम IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े

मैच- 17

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 8 (47.06%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 8 (47.06%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 10 (58.82%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 6 (35.29%)

बिना परिणाम वाले मैच- 1 (5.88%)

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 177/2

प्रति विकेट औसत रन- 26.10

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 168.82

LSG vs CSK हेड टू हेड

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में कुल 5 बार भिड़ंत हुई है जिसमें तीन मैच जीतकर एलएसजी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं सीएसके को लखनऊ के खिलाफ सिर्फ एक ही जीत मिली है, वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया।

admin

Related Posts

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

 अहमदाबाद IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रव‍िवार (31 मई) को खेला जाना है, लेकिन उससे पहले मौसम ने क्रिकेट फैन्स और दोनों टीमों की…

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

 पेरिस  चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक और यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई। पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता स्वियातेक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी