हमने लाखों को दोबारा हिंदू बनाया, पैर धोकर कराते थे घर वापसी, सीएम साय ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा खुलासा किया

रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह खुद घर वापसी अभियान में शामिल रहे हैं जिसमें लाखों लोगों को दोबारा हिंदू बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पैर धोकर दोबारा हिन्दू बनाया जाता था। ये वे लोग होते थे जिन्हें मिशनरी बहना फुसलाकर क्रिश्चन से हिंदू बना देते थे।

विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कॉलक्लेव में बात करते हुए सीएम विष्णु देव साय धर्मांतरण को छत्तीसगढ़ के लिए कलंक बताया। उन्होंने कहा, मैं जशपुर जिले से आता हूं, जहां मिशनरी हावी हैं। पहले वे आदिवासी समाज का खूब धर्मांतरण करते थे। जब भुखमरी और गरीबी होती थी, तो उसका फायदा उठाकर वे अमेरिका से आने वाले रिजेक्टेड गेहूं और पुराने कपड़े आदिवासियों को मुहैया कराते थे।

सीएम ने आगे कहा, जब हम सत्ता में आए, तो यह भुखमरी भाग गई। उन्होंने कहा, अब ये लोग धर्मांतरण के लिए चंगाई सभा करते हैं। इसके जरिए वे थोड़ा पानी देकर बड़ी-बड़ी बीमारियों को ठीक करने का झूठा दावा करते हैं।

उन्होंने कहा, मैं जिस क्षेत्र से आता हूं वहां स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी ने घर वापसी कार्यक्रम चलाया था। वह राजपरिवार से होते हुए भी लाखों लोगों के पैर धोकर हिन्दू बनाया जाता था। सीएम ने कहा कि उन्होंने 25 साल उनके साथ काम किया और उस क्षेत्र को बचाया। उन्होंने बताया कि वह भी कैंपों में जाते थे और घर वापसी कार्यक्रम में हिंदू से क्रिश्चन बने लोगों को दोबारा हिंदू बनाते थे। सीएम बताया कि दिलीप सिंह जूदेव जी के जिंदा रहने तक वह इस काम में रहे और लाखों लोगों को क्रिश्चन से दोबारा हिंदू बनाया।

admin

Related Posts

खारंग नदी क्षेत्र में सख्ती बढ़ी: हादसे के बाद अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन

रायपुर बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जांच में…

कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, जनता का विश्वास हुआ खत्म : उप मुख्यमंत्री अरुण

कांग्रेस कभी नारी शक्ति को सशक्त बनाना नहीं चाहती, इसलिए मोदी सरकार का कर रही विरोध रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की