केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर में अलग ही अंदाज देखने को मिला, चश्मे में काफी स्टाइलिश लगे

अशोकनगर
 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर पहुंचे. जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला. वह यहां चश्मा पहने नजर आए, जो उनके चेहरे पर काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहा था. उनका यह अंदाज लोगों के बीच सुर्खियां बना रहा. बता दें की सिंधिया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान चश्मा नहीं पहनते थे. लेकिन इस दौरे में उन्होंने जो चश्मा पहना है, जिसने उनकी सुंदरता पर चार चांद लगा दिए.

किसानों के दिए 30 लाख के स्वीकृति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अशोकनगर आ रहे हैं. इससे पहले क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर पहुंचे. यहां बहादुरपुर तहसील के झागर बमुरिया सहित अन्य गांव में 3 दिन पहले आगजनी से करीब 1500 बीघा गेहूं जल गया था. इसकी जानकारी सिंधिया को मिली तो उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम बदल दिए. वे गुरुवार को सीधे झागर बमुरिया पहुंचे. वहां जिन किसानों की फसल जली थी, वे सभी मौजूद थे. सिंधिया ने किसानों से मुलाकात की. उन्होंने फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में 30 लाख रुपए की स्वीकृति पत्र भी किसानों को सौंपे.

ट्वीट कर जताया सीएम का आभार
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''जब भी आप पर कोई आपदा आएगी, तीन दिन के भीतर मैं या कलेक्टर स्वयं आपके पास होंगे.'' सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष आभार जताया. उन्होंने 'X' पर ट्वीट कर त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. सिंधिया ने कहा, ''मेरे पूर्वज माधो महाराज जी भी यही करते थे, मैं भी वही कर रहा हूं.''

  दुख के समय में सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा
उन्होंने किसानों के नुकसान पर गहरी चिंता जताई. कहा, ''मैं हर किसान भाई-बहन के साथ खड़ा हूं. केंद्र और राज्य सरकार से हरसंभव मदद दिलाऊंगा.'' पिछले साल ओलावृष्टि के समय भी सिंधिया ने क्षेत्र का दौरा किया था. तब भी उन्होंने खेतों में जाकर स्थिति देखी थी. मुख्यमंत्री के सहयोग से 48 घंटे में सर्वे और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी करवाई थी.

कांग्रेस के 60-70 सालों में जो नहीं हुआ, यहां 72 घंटे में कर दिखाया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झागर बमुरिया गांव में पहुंचकर गेहूं की फसल में हुए नुकसान को लेकर किसानों को मुआवजा प्रमाण पत्र बांटे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि, ''कांग्रेस की 60-70 साल की सरकार में खराव हुई फसलों का सर्वे तक नहीं होता था. लेकिन यह भाजपा की सरकार है, और 72 घंटे में ही पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि के प्रमाण पत्र बांटे गए.''

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई