प्रियांश आर्या के लिए आईपीएल नीलामी में खूब बोलियां लगी थीं, अब सभी की आंखों का तारा बन चुके हैं

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में शतक बनाने के बाद प्रियांश आर्या सभी की आंखों का तारा बन चुके हैं। इन्हीं प्रियांश आर्या के लिए आईपीएल नीलामी में खूब बोलियां लगी थीं। तब दिल्ली और पंजाब के अलावा आरसीबी भी मैदान में थी। लेकिन अंत में बाजी मारी थी, पंजाब किंग्स ने। असल में इसके पीछे थे पंजाब के इस सीजन के कोच रिकी पोंटिंग। पोंटिंग जब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, तभी सौरव गांगुली ने उन्हें प्रियांश के बारे में बताया था। लेकिन तब प्रियांश दिल्ली क्या किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मन में कसक लिए प्रियांश तैयारियों में जुट गए। आखिर आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन आया। ऑक्शन टेबल पर टीमें रुपयों का सूटकेस लेकर प्रियांश के पीछे भागती नजर आईं।

नीलामी में खूब लगी बोली
जेद्दा में हुई नीलामी में प्रियांश आर्या का बेस प्राइस था 30 लाख रुपए। नीलामी के दूसरे दिन उनके नाम का ऐलान हुआ। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी बोली लगा दी। देखते ही देखते कीमत एक करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इसके बाद बोली में आरसीबी भी शामिल हो गई। इसके बाद भी प्रियांश आर्या के लिए कीमत बढ़ती रही। पंजाब किंग्स के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे। ऐसे में पंजाब ने 3.80 करोड़ रुपए में प्रियांश को अपने साथ कर लिया।

यहां से चमका नाम
प्रियांश आर्या का नाम दिल्ली प्रीमियर लीग से चमका। इस टूर्नामेंट में वह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज का हिस्सा थे। प्रियांश ने टूर्नामेंट में केवल 10 पारियों में 608 रन बनाए। पहले ही मैच में उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद अगले मैच में 51 गेंदों में 82 रन बनाए। अगली कुछ पारियों में भी उनकी खतरनाक बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद आई वह पारी, जिसने सभी का ध्यान प्रियांश की तरफ खींचा। यह पारी थी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ। प्रियांश की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 308 रन का स्कोर बनाया। प्रियांश ने 50 गेंदों में 120 रन बनाए। अपनी इस पारी में ही उन्होंने एक ओवर में छह छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद वह सभी की नजरों में आ गए।

ऑक्शन से पहले लगाया था तूफानी शतक
दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने जो किया वह तो सिर्फ ट्रेलर था। इस प्रदर्शन के दम पर वह पहुंचे दिल्ली की टीम में। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजार ट्रॉफी में दिल्ली की टीम से खेले। वहां पर यूपी के खिलाफ आईपीएल ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने 43 गेंद में 102 रनों की पारी खेली। खास बात यह थी कि यूपी के बॉलर्स में भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम थे। प्रियांश की पारी ने आईपीएल ऑक्शन में उनकी कीमत और बढ़ा दी।

admin

Related Posts

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई