स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़े 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अगुवाई एवं जिलामंत्री पूनम गुप्ता की विशेष उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी निष्ठा को प्रकट किया। विंध्यनगर स्थित रेड क्रॉस ब्लड बैंक में कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओ में मुख्य रूप से पुनीत शुक्ला, गुरुप्रीत सिंह खालसा, गौतम कुमार , फैजान अली, पुष्पेंद्र सिंह, साहेब मलिक शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान विभिन्न सांगठनिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों रक्तदान का कार्यक्रम भी हमारे युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने किया है जो निश्चित ही प्रशंसनीय है। रक्त दान जीवनदान के बराबर माना जाता है हमारे दिये रक्त से किसी के जीवन की रक्षा हो सकती है जिससे बड़ा पुण्य और कुछ भी नहीं हो सकता। रक्तदान करने वाले युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान से कोई भी हानि नहीं होती और‌ हमे वर्ष में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। किसी आपातकालीन स्थिति में किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तो हमारा ब्लड बैंक में रखा रक्त उसके जीवन को बचा सकता है जोकि बहुत ही नेक काम है। हमारे रक्त दान से समाज में एक संदेश प्रसारित होता है और नये व्यक्ति रक्त दान के लिए प्रेरित होते हैं।

इस दौरान जयन्त मंडल अध्यक्ष संदीप झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, युवा नेता अशोक शाह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

    रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

    भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई