आईपीएल में जोफ्रा आर्चर का जादू आखिर चल ही गया, जागने के बाद मचा दी तबाही, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

नई दिल्ली
आईपीएल में जोफ्रा आर्चर का जादू आखिर चल ही गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने शुरुआती ओवरों में ही पंजाब को तगड़े झटके दिए। दिलचस्प बात यह है कि जब राजस्थान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी जोफ्रा आर्चर आराम से सो रहे थे। कंबल ओढ़कर सोते हुए उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। लेकिन जब जागने के बाद आर्चर मैदान में उतरे तो उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तबाही मचा दी। आर्चर ने पहले तो प्रियांश आर्या को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान और सबसे बड़ी उम्मीद श्रेयस अय्यर का विकेट उखाड़ डाला।

कंबल ओढ़कर साेए
राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में कैमरे पर जोफ्रा आर्चर नजर आए। वह राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में कंबल ओढ़कर सोते हुए दिखाई दिए। वैसे तो आर्चर प्लेइंग इलेवन में थे और बैटिंग में भी अच्छे हाथ दिखाते हैं। लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में जिस तरह से राजस्थान के टॉप ऑर्डर ने बल्लेबाजी की, उससे आर्चर की बल्लेबाजी की नौबत नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए और पंजाब के सामने 206 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की।

पहले ही ओवर में दो विकेट
बैटिंग के वक्त सोते नजर आए आर्चर ने गेंदबाजी में कमाल ही कर दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में पंजाब की बैटिंग को हिलाकर रख दिया। पारी की पहली ही गेंद पर आर्चर ने पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या को बिना खाता खोले चलता कर दिया। इसके बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने आर्चर को दो लगातार बाउंड्रीज लगाईं। लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर आर्चर ने अय्यर का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह को भी आउट किया और उनका गेंदबाजी आंकड़ा 25 रन देकर तीन विकेट रहा।

फर्स्ट ओवर का किंग
बता दें कि यह 13वीं बार है जब आर्चर ने आईपीएल में पहला ओवर फेंका। पहले ओवर में आर्चर ने यहां पर आठ विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 5.75 का और इकॉनमी 3.53 की रही है। कुल 106 गेंदबाजों ने आईपीएल में पहला ओवर फेंका है। ऐसे गेंदबाजों में कम से कम पांच बार पहला ओवर फेंकने वालों में जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड सबसे शानदार है।

  • admin

    Related Posts

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर