चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स होंगे आमने- सामने

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 17वां लीग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स जीत के रथ पर सवार है, जबकि चेन्नई जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, लेकिन पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है, ये हर कोई जानना चाहता है। अगर आप भी चेन्नई की पिच के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह आए हैं। यहां आप जानेंगे कि चेन्नई की पिच पर गेंदबाज हावी होंगे या फिर बल्लेबाज अपना दमखम दिखाएंगे और मैच में रोमांच पैदा करेंगे?

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 87 मैच खेले गए हैं। इनमें से 48 मैच उस टीम ने जीते हैं, जिसने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 37 मैचों में उस टीम को जीत मिली है, जिसने रन चेज किया है। ऐसे में फायदा यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को होने वाला है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच डे गेम है तो इसमें ओस कोई फैक्टर पैदा नहीं करेगी, लेकिन एक बात तय है कि इस मैच में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है।

चेन्नई में पहली पारी की औसत स्कोर 164 है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 150 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रन चेज मुश्किल है। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। तेज गेंदबाज 61 फीसदी से ज्यादा विकेट निकालते हैं, जबकि स्पिनरों को विकेट मिलने के चांस 39 फीसदी के करीब होते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना मुश्किल होता है। ये डे गेम है तो विकेट भी ड्राई होगा और रन बनाने में शुरुआत में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन बाद में स्पिनर हावी हो सकते हैं।

admin

Related Posts

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

कोलकाता  कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.…

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ