कंधे के दर्द काे दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये तरीके

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। न समय पर खाना हो पाता है और न ही सोना। लोग ऑफ‍िस में घंटों बैठकर काम करते हैं। इससे उन्‍हें कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं। ऐसे में हमें थकान घेरे रहती है। जोड़ाें में दर्द होने लगता है। इनमें से एक आम समस्‍या है, और वो है कंधों का दर्द होना। आज के समय में ज्‍यादातर लोग कंधों के दर्द से परेशान हैं। यह दर्द हल्का भी हो सकता है और कभी-कभी इतना तेज कि रोजमर्रा के कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी कंधों के दर्द से परेशान हैं तो हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम ये भी जानेंगे क‍ि इस भयंकर दर्द से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

गलत मुद्रा में बैठना
अगर आप लंबे समय तक झुककर बैठते हैं या फ‍िर गलत तरीके से सोते हैं तो इससे कंधे की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। यही कारण है क‍ि कंधों में दर्द शुरू हो जाता है।

भारी सामान उठाना
अगर आप जरूरत से ज्‍यादा भारी सामान उठाते हैं तो इससे भी कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है, जिससे दर्द हो सकता है। आपको भारी सामान उठाते समय ध्‍यान देने की जरूरत है।

फ्रोजन शोल्डर
जब कंधे के जोड़ के आसपास के कनेक्टिव टिश्यू (जो एक अंग को दूसरे अंग से जोड़ने का काम करते हैं) ठोस, संक्रमित और जाम हो जाते हैं, तो इससे भी कंधों को मूव करने में दर्द होने लगता है। इसे फ्रोजन शोल्डर के नाम से जाना जाता है।

गठिया
बढ़ती उम्र के साथ-साथ गठिया की समस्या हो सकती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। ऐसे में कंधों में दर्द होने का आम कारण गठ‍िया भी हो सकता है।

कंधे के दर्द से ऐसे पाएं राहत
    गर्म और ठंडी सिकाई करें। दरअसल, बर्फ की सिकाई से सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। वहीं गर्म पानी की सिकाई से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
    हल्के कंधे घुमाने वाले व्यायाम करने से जकड़न कम होती है। नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
    सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से भी मसल्‍स को आराम मिलता है। हालांक‍ि मसाज के लिए किसी एक्‍सपर्ट की मदद लें।
    कंप्यूटर पर काम करते समय पीठ और गर्दन को सीधा रखें।
    अगर दर्द लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

 

  • admin

    Related Posts

    गर्मियों में खो गया है चेहरे का ग्लो, नारियल के इन देसी फेस पैक्स से पाएं पार्लर जैसा निखार

     गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती…

    वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप किलर OnePlus Nord 6 के लॉन्च और इसके दमदार स्पेसिफिकेशन से जुड़ी खबर के लिए यहाँ 3 शीर्षक और 2 टैग्स दिए गए हैं:

    OnePlus का ऑलराउंडर फोन अब भारत में धूम मचाने आ रहा है। फोन 7 अप्रैल को शाम 7PM लॉन्च होगा और 9 अप्रैल दोपहर 12PM से खरीदने के लिए उपलब्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 0 views
    IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 3 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल